• Latest
  • Trending
  • All
China Tiananmen Secret Video Leaked: General Refused to Fire on Students, Punished by Govt | चीन में कोर्ट मार्शल का वीडियो 35 साल बाद लीक: अफसर ने छात्रों पर गोली नहीं चलाने का आदेश दिया था, सरकार ने इसकी सजा दी थी

8 months ago
‘Built 27 Years Ago, Still Pothole-Free’: Gadkari’s Mumbai-Pune Expressway & 6 Monsoon Stops Along It | Pune News

17 minutes ago
इमरान खान को बड़ी राहत, अब जेल से अस्पताल जाएंगे पूर्व पीएम, सुप्रीम कोर्ट ने दिया इलाज का आदेश

55 minutes ago

SL vs IND: Dinesh Chandimal rushed to hospital after nasty fielding injury at Galle

1 hour ago
PM Modi a ‘U-turn ustad’, wants to sabotage caste census: Congress

2 hours ago
Kolkata rain: Woman killed as 200-year-old structure collapses in Jorabagan | Kolkata News

3 hours ago
मनप्रीत के सहारे मालवा पर नजर:भाजपा के लिए ब्रिज बने बादल, शिअद के लिए चुनौती; पंजाब के चेहरों को जिम्मेदारी – Manpreet Singh Badal Appointed As Vice President Big Role In Bjp National Team Amid 2027 Assembly Election

Stock Market Today Live, August 18: Sensex down 400 pts, Nifty drops below 24,200; Infosys, HCL Tech top losers

4 hours ago
‘Medical Reports Are Alarming, Needs Hospitalisation’: Imran Khan’s Health Worsens In Jail | World News

कनाडा के वैंकूवर में ट्रेन ट्रैक पर चढ़ा सिख शख्स:पटरियों पर बैठकर गाना गाया, बोला- मुझे अंग्रेजी नहीं आती; ट्रेन सर्विस रोकनी पड़ी

5 hours ago
रिजिजू बोले- अभिजीत दीपके AAP कार्यकर्ता, छात्र नेता कैसे बने:आम आदमी पार्टी ने छात्रों का आंदोलन हाईजैक करने की कोशिश की

6 hours ago
नाश्ते में रोज पोहा बनाने का समय नहीं है, तो इस ट्रिक से हफ्तेभर के लिए एक बार बनाकर रख लें, आसान है रेसिपी

7 hours ago
Up:केमिकल से तैयार हो रहा पनीर और खोआ, पाम ऑयल से घी; जानें असली ‘माल’ की पहचान करने के चार तरीके – Up: Fake Paneer, Khoya And Ghee Exposed Four Easy Ways To Check The Real Deal At Home

Tuesday, August 18, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    90’s Romantic Love Songs | Bollywood Evergreen Love Hits | Old Hindi Songs Jukebox

    Teri Yaadon Ki Chadar Odhe (Official Video ) (Dil Ne Tera Naam Liya) || Romantic Bollywood Hits Song

    इंस्टाग्राम वाली बीबी😃90’S Old Hindi Songs🤣90s Love Song😍Udit Narayan,Alka Yagnik,Kumar Sanu song

    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

    Kheti | Hardev Mahinangal | Amnindr Bhangu | Latest Punjabi Songs 2026 | Lipci | Mukaam records

    PANGA (Official Video) | Labh Heera | Jaskaran Grewal | New Punjabi Songs 2026 |Latest Punjabi Songs

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

China Tiananmen Secret Video Leaked: General Refused to Fire on Students, Punished by Govt | चीन में कोर्ट मार्शल का वीडियो 35 साल बाद लीक: अफसर ने छात्रों पर गोली नहीं चलाने का आदेश दिया था, सरकार ने इसकी सजा दी थी

by India News Online Team
December 25, 2025
in Hindi News
0
China Tiananmen Secret Video Leaked: General Refused to Fire on Students, Punished by Govt | चीन में कोर्ट मार्शल का वीडियो 35 साल बाद लीक: अफसर ने छात्रों पर गोली नहीं चलाने का आदेश दिया था, सरकार ने इसकी सजा दी थी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

बीजिंग45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चीन में 1989 के थियानमेन स्क्वायर आंदोलन से जुड़ा एक सीक्रेट वीडियो 35 साल बाद सामने आया है। यह वीडियो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के जनरल शू छिनशियान के कोर्ट मार्शल का है।

जनरल शू बताते हैं कि उन्होंने छात्र प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने और सैन्य कार्रवाई का आदेश मानने से इनकार क्यों किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाद में सरकार की कार्रवाई में हजारों लोग मारे गए थे।

6 घंटे के वीडियो में जनरल शू कहते हैं कि थियानमेन आंदोलन एक राजनीतिक जन आंदोलन था। इसे बातचीत और राजनीतिक तरीकों से सुलझाया जाना चाहिए था। उन्होंने साफ कहा कि वे इतिहास में अपराधी नहीं बनना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपने जवानों को छात्रों पर गोली चलाने का आदेश नहीं दिया।

उस वक्त सरकार ने जनरल शू को बीजिंग भेजकर मार्शल लॉ लागू करने और करीब 15 हजार सैनिकों को तैनात करने का आदेश दिया था। हालांकि, उन्होंने यह आदेश मानने से इनकार कर दिया।

इसके बाद चीनी सरकार ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की। सरकार ने जनरल शू को कम्युनिस्ट पार्टी से बाहर कर दिया था, साथ ही 5 साल की सजा सुनाई।

जनरल शू छिनशियान 2021 में 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

पिछले महीने ऑनलाइन लीक हुआ वीडियो

जनरल शू छिनशियान के कोर्ट मार्शल का यह वीडियो पहली बार पिछले महीने ऑनलाइन लीक हुआ। इसके सोर्स की जानकारी नहीं है। इसे यूट्यूब पर 13 लाख से ज्यादा बार देखा चुका है।

थियानमेन आंदोलन के इतिहासकार वू रेनहुआ ने इसे शेयर किया है। रेनहुआ कहना है कि यह वीडियो उस दौर की अंदरूनी सैन्य असहमति का सबसे अहम गवाह है। लीक वीडियो दिखाता है कि उस समय चीन की सेना के भीतर भी फैसलों को लेकर मतभेद थे।

1989 में थियानमेन स्क्वायर और उसके आसपास सेना की कार्रवाई में कई हजार लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जाती है। यह घटना आज भी चीन में सबसे ज्यादा सेंसर किए जाने वाले मुद्दों में शामिल है।

पूरा वीडियो यहां देख सकते हैं…

35 साल पहले थियानमेन स्क्वायर पर क्या हुआ था

चीन की राजधानी बीजिंग का थियानमेन स्क्वायर साल 1989 में एक बड़े जनआंदोलन का केंद्र बना। यह आंदोलन छात्रों के नेतृत्व में शुरू हुआ, जो बाद में आम नागरिकों तक फैल गया। प्रदर्शनकारी सरकार से राजनीतिक सुधार, भ्रष्टाचार पर रोक और अभिव्यक्ति की आजादी की मांग कर रहे थे।

आंदोलन की शुरुआत अप्रैल 1989 में सुधारवादी नेता हू याओबांग की मौत के बाद हुई। उनकी मौत की पीछे दिल का दौरा पड़ने को वजह बताया गया।

हू याओबांग को राजनीतिक सुधारों का समर्थक माना जाता था। उनकी मौत के बाद छात्र बीजिंग में इकट्ठा होने लगे और सरकार से भ्रष्टाचार खत्म करने, अभिव्यक्ति की आजादी, लोकतांत्रिक सुधार जैसी मांगें करने लगे।

कई छात्र सड़कों पर उतर गए। देखते ही देखते हजारों छात्र और नागरिक थियानमेन स्क्वायर में जमा हो गए। 13 मई से प्रदर्शन शुरू हो गया जो कई हफ्तों तक शांतिपूर्ण रहा।

तस्वीर 14 मई 1989 को थियानमेन स्क्वायर में भूख हड़ताल करने वाले छात्रों की है।

तस्वीर 16 मई 1989 को भूख हड़ताल के तीसरे दिन बेहोश हुए एक छात्र की है। मेडिकल टीम उसका इलाज कर रही है।

सरकार ने मॉर्शल लॉ लगाकर नरसंहार किया

चीनी सरकार ने स्थिति बिगड़ती देख बीजिंग में मार्शल लॉ लागू कर दिया। 3 और 4 जून 1989 की रात पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) को राजधानी में तैनात किया गया।

टैंकों और हथियारबंद सैनिकों ने थियानमेन स्क्वायर और उसके आसपास के इलाकों में प्रदर्शनकारियों और आम लोगों पर अंधाधुन गोलीबारी की।

घटना के बाद एक तस्वीर दुनिया भर में वायरल हुई। एक अकेला युवक टैंकों के सामने खड़ा होकर उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश करता है।

इस व्यक्ति की पहचान आज तक सामने नहीं आई, लेकिन वह साहस और विरोध का वैश्विक प्रतीक बन गया।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक घटना में सिर्फ कुछ सौ लोग मारे गए। लेकिन BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में मारे जाने वाले लोगों का आंकड़ा 10 हजार के पार था।

थियानमेन स्क्वायर की सबसे प्रसिद्ध तस्वीर को 'टैंक मैन' के नाम से जाना जाता है।

थियानमेन स्क्वायर की सबसे प्रसिद्ध तस्वीर को ‘टैंक मैन’ के नाम से जाना जाता है।

तस्वीर चीनी सेना की गोलीबारी में घायल हुए एक युवक की है।

4 जून 1989 को थियानमेन स्क्वायर के पास एक जलता हुआ टैंक।

क्यों हुई थियानमेन स्क्वायर की घटना

1980 के दशक के आखिर में चीन तेज आर्थिक बदलाव के दौर से गुजर रहा था। बाजार खुले, शहर बदले, लेकिन राजनीति वही रही।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रहे इतिहासकार एंड्रयू नाथन अपनी किताब चाइना क्राइसिस में लिखते हैं कि आर्थिक सुधारों ने उम्मीदें तो बढ़ाईं, लेकिन राजनीतिक ढांचा बंद ही रहा। यही विरोधाभास असंतोष की जड़ बना।

विश्वविद्यालयों के छात्र सबसे पहले सवाल उठाने लगे। उन्हें लगने लगा कि भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और आम लोगों की आवाज सत्ता तक नहीं पहुंच रही।

BBC की पूर्व पत्रकार और लेखक लुईसा लिम अपनी किताब ‘द पीपल्स रिपब्लिक ऑफ एम्नीसिया में बताती हैं,

QuoteImage

छात्रों को लग रहा था कि अगर अभी नहीं बोले, तो यह मौका हमेशा के लिए खो जाएगा।

QuoteImage

पत्रकार लुईसा लिम के मुताबिक धीरे-धीरे छात्रों का जमावड़ा एक बड़े जनआंदोलन में बदल गया। चौक पर बहसें होती थीं, भाषण होते थे, लोग भविष्य की बात करते थे। यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि उम्मीद थी।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जोसेफ टोरिजियन की रिसर्च के मुताबिक, कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व को डर था कि यह आंदोलन पार्टी की सर्वोच्च सत्ता को चुनौती दे सकता है।

सरकार के सामने संवाद या सख्ती दो ही रास्ते थे। ब्रिटिश अखबार गार्जियन और ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट्स बताती हैं कि शीर्ष नेतृत्व ने इसे राजनीतिक खतरा माना और सेना उतारने का फैसला किया।

3 और 4 जून 1989 की रात हालात पलट गए। सेना आगे बढ़ी, गोलियां चलीं और आंदोलन को बलपूर्वक खत्म कर दिया गया।

एमनेस्टी इंटरनेशनल और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों की रिपोर्टों के अनुसार, इसमें सैकड़ों से लेकर हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जाती है, हालांकि चीन ने कभी आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए।

—————————-

चीन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अमेरिका की भारत को चेतावनी- चीन दोहरी चाल चल रहा:एक तरफ दिल्ली से रिश्ते सुधारने की कोशिश, दूसरी तरफ पाकिस्तान को हथियार दे रहा

अमेरिका ने भारत को चीन की दोहरी रणनीति को लेकर चेतावनी दी है। पेंटागन की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन एक तरफ भारत के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव कम करने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के साथ सैन्य सहयोग बढ़ा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: ChinafiregeneralgovtleakedpunishedRefusedsecretstudentsTiananmenVideoअफसरआदशइसकककरटगलचनचलनछतरथददयननहपरबदममरशललकवडयसजसरकरसल
Share196Tweet123Send

Related Posts

इमरान खान को बड़ी राहत, अब जेल से अस्पताल जाएंगे पूर्व पीएम, सुप्रीम कोर्ट ने दिया इलाज का आदेश
Hindi News

August 18, 2026
मनप्रीत के सहारे मालवा पर नजर:भाजपा के लिए ब्रिज बने बादल, शिअद के लिए चुनौती; पंजाब के चेहरों को जिम्मेदारी – Manpreet Singh Badal Appointed As Vice President Big Role In Bjp National Team Amid 2027 Assembly Election
Hindi News

मनप्रीत के सहारे मालवा पर नजर:भाजपा के लिए ब्रिज बने बादल, शिअद के लिए चुनौती; पंजाब के चेहरों को जिम्मेदारी – Manpreet Singh Badal Appointed As Vice President Big Role In Bjp National Team Amid 2027 Assembly Election

August 18, 2026
कनाडा के वैंकूवर में ट्रेन ट्रैक पर चढ़ा सिख शख्स:पटरियों पर बैठकर गाना गाया, बोला- मुझे अंग्रेजी नहीं आती; ट्रेन सर्विस रोकनी पड़ी
Hindi News

कनाडा के वैंकूवर में ट्रेन ट्रैक पर चढ़ा सिख शख्स:पटरियों पर बैठकर गाना गाया, बोला- मुझे अंग्रेजी नहीं आती; ट्रेन सर्विस रोकनी पड़ी

August 18, 2026
रिजिजू बोले- अभिजीत दीपके AAP कार्यकर्ता, छात्र नेता कैसे बने:आम आदमी पार्टी ने छात्रों का आंदोलन हाईजैक करने की कोशिश की
Hindi News

रिजिजू बोले- अभिजीत दीपके AAP कार्यकर्ता, छात्र नेता कैसे बने:आम आदमी पार्टी ने छात्रों का आंदोलन हाईजैक करने की कोशिश की

August 18, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
‘Built 27 Years Ago, Still Pothole-Free’: Gadkari’s Mumbai-Pune Expressway & 6 Monsoon Stops Along It | Pune News

‘Built 27 Years Ago, Still Pothole-Free’: Gadkari’s Mumbai-Pune Expressway & 6 Monsoon Stops Along It | Pune News

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
‘Built 27 Years Ago, Still Pothole-Free’: Gadkari’s Mumbai-Pune Expressway & 6 Monsoon Stops Along It | Pune News

‘Built 27 Years Ago, Still Pothole-Free’: Gadkari’s Mumbai-Pune Expressway & 6 Monsoon Stops Along It | Pune News

August 18, 2026
इमरान खान को बड़ी राहत, अब जेल से अस्पताल जाएंगे पूर्व पीएम, सुप्रीम कोर्ट ने दिया इलाज का आदेश

इमरान खान को बड़ी राहत, अब जेल से अस्पताल जाएंगे पूर्व पीएम, सुप्रीम कोर्ट ने दिया इलाज का आदेश

August 18, 2026

SL vs IND: Dinesh Chandimal rushed to hospital after nasty fielding injury at Galle

August 18, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘Built 27 Years Ago, Still Pothole-Free’: Gadkari’s Mumbai-Pune Expressway & 6 Monsoon Stops Along It | Pune News
  • इमरान खान को बड़ी राहत, अब जेल से अस्पताल जाएंगे पूर्व पीएम, सुप्रीम कोर्ट ने दिया इलाज का आदेश
  • SL vs IND: Dinesh Chandimal rushed to hospital after nasty fielding injury at Galle
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.