डेराबस्सी। डॉ. इंदर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट ने गुरुवार को डेराबस्सी-रामगढ़ रोड के दो ग्रामीण स्कूलों गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, ककराली और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दप्फरपुर में नशा विरोधी सेमिनार लगा। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं के जरिए नशे के खिलाफ संदेश दिए। सेमिनार के अंत में बच्चों ने सामूहिक शपथ ली कि वे कभी भी नशे के जाल में नहीं फंसेंगे और अपने दोस्तों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करेंगे।



























