मुझे पंच सरपंच और दरी उठाने का ही काम देंगे क्या? जिला और जनपद का चुनाव होना है, इसके लिए भी दुर्ग-भिलाई से चुनाव लड़ईया कोई हो, तो उनको भी भेज दीजिए. जो भी आदमी भेजेंगे, उन्हें हम अपना नेता मानकर चुनाव में काम करेंगे… ये कहना है पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के नेता सुरेंद्र दास वैष्णव का.
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के सोमनी क्षेत्र के खुटेरी गांव में आयोजित कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुचे थे. इस मौके पर सुरेंद्र दास वैष्णव का दर्द छलक गया. मंच से ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खरी-खोटी सुनाया डाली.
यहां देखिए वीडियो…
यह भी पढ़ें- जघन्य और बर्बर: बाथरूम में कैद कर तीन साल की मासूम से रेप, चीखने पर दांतों से गला काटकर मार डाला
मंच पर मौजूद भूपेश बघेल बोले- सब रख सकते हैं अपनी बात
इस दौरान मंच पर भूपेश बघेल भी मौजूद थे. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जहां कहने को छूट मिलती है. सब अपनी बात रख सकते हैं. बहरहाल, काग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के दर्द भरे मंच से छलका है. इसका असर लोकसभा चुनाव में कितना पड़ता है. यह देखना बाकी है. बहरहाल, अब इस मामले का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
मंच से अपने भड़ास निकालते कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र दास वैष्णव ने भूपेश बघेल से यह पूछा कि मुझे सिर्फ पंच सरपंच और दरी उठाने की जवाबदारी ही देंगे क्या? जिला और जनपद के चुनाव आने वाले हैं. यदि इनके लिए दुर्ग-भिलाई से कोई चुनाव लड़ईया हो, तो उनको भी भेज दें. आपके भेजे आदमी को हम अपना नेता मानकर काम करेंगे.
बात बुरी लगी हो, तो कर दीजिए पार्टी से निष्कासित
उन्होंने भड़ास निकालते हुए कहा कि डोगरगढ के नेता (नवाज खान) का लिए बिना नाम कहा कि जो नेता आपके करीब थे और पांच विधायक देने का दावा ठोंक रहे थे, वो कहां है. सुरेंद्र दास वैष्णव ने यहां तक कह दिया कि यदि मेरी बात बुरी लगी होगी, तो आप मुझे पार्टी से निष्कासित कर दें. उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि इन पांच साल में किसी भी कार्यकर्ता का नाम और सम्मान नहीं हुआ है. पांच साल हम आप से मिलने के लिए तरस गए थे. उन्होंने कहा कि मेरी बातें यदि बुरी लगी हों, तो मुझे पार्टी से निष्कासित कर दें.
इनपुट- परमानंद रजक














![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)








