- Hindi News
- National
- Chennai Finance Influencer V Harish Suicide Case | Father Alleges Cyberbullying
चेन्नईकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
चेन्नई में 27 साल के फाइनेंस इन्फ्लुएंसर वी हरीश की मौत हो गई। वे किराए के विला में फंदे से लटके मिले। हरीश के पिता ने उनकी मौत को सुसाइड बताते हुए साइबरबुलिंग का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि जेमुरिया Inc के CEO जेसन सैमुअल की शिकायतों के बाद मेटा ने हरीश का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया था। इसके बाद वे नए अकाउंट से वीडियो पोस्ट कर रहे थे।
हरीश के इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वे ‘फाइनेंस विद हरिश’ नाम से इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कंटेंट बनाते थे। हरीश चेन्नई स्थित किराए के विला में फंदे से लटके मिले।
CEO बोले- साइबरबुलिंग नहीं की
सैमुअल ने X पर पोस्ट कर हरीश की मौत पर दुख जताया और साइबरबुलिंग के आरोपों से इनकार किया।
उन्होंने दावा किया कि उन्होंने हरीश की सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार (RIA) के रूप में मान्यता और लाइसेंस संबंधी दावों पर सवाल उठाए थे।
सैमुअल के मुताबिक, हरीश को हाल ही में म्यूचुअल फंड से जुड़ा AMFI रजिस्ट्रेशन नंबर (ARN) मिला था।
उन्होंने कहा कि वीडियो में उन्होंने हरीश से उचित SEBI लाइसेंस लेकर दोबारा काम शुरू करने को कहा था।
सैमुअल ने कहा कि उन्हें हरीश के इस कदम की उम्मीद नहीं थी और उन्हें उनकी मौत का दुख है।
——————————-
ये खबर भी पढ़ें…
30 साल की ‘मिस प्रिटी इंडिया’ फंदे पर लटकी मिली, फेसबुक पर 9 लाख फॉलोअर्स; बनारस की रहने वाली थीं
वाराणसी की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने 27 सितंबर को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। 30 साल की निधि मध्यप्रदेश के सिंगरौली में ‘मिस प्रिटी इंडिया’ विनर रह चुकी हैं। रविवार सुबह सिंगरौली के भूसा मोड़ स्थित घर के कमरे में उनका शव मिला। पूरी खबर पढ़ें…









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)









