{“_id”:”6856b2ba6e038b66f0079f20″,”slug”:”chennai-bound-indigo-flight-declared-fuel-mayday-diverted-to-bengaluru-know-all-about-it-2025-06-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Indigo: ईंधन की कमी की वजह से इंडिगो की फ्लाइट के पायलट ने ‘फ्यूल मेडे’ संदेश भेजा; विमान बंगलूरू डायवर्ट”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : ANI
गुवाहाटी से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6764 को ईंधन की कमी की वजह से पायलट की ओर से ‘फ्यूल मेडे’ कॉल करने के बाद बंगलूरू की ओर डायवर्ट करना पड़ा। चेन्नई एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ के कारण विमान को समय पर वहां उतरने से रोका गया। आपातकालीन मार्ग परिवर्तन के दौरान विमान में यात्री सवार थे। फ्लाइट रात 8:15 बजे सुरक्षित रूप से बंगलूरू में उतरी।
Trending Videos





























