गांधीनगर के सरगासन चौक के पास एक फार्म हाउस में हो रहा था गरबा।
नवरात्रि के दूसरे दिन यानी कि शुक्रवार की रात गुजरात की राजधानी गांधीनगर के एक गरबा मैदान में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल और पुलिस के बीच झड़प हो गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हल्का लाठीचार्च भी करना पड़ा। ‘द शेरीफेयर’ नाम के इस गरबे में विवाद की शुरु
.
वीएचपी और बजरंग दल के करीब 70 कार्यकर्ता गरबा में शामिल होने वालों को तिलक लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका गरबा आयोजकों की सिक्युरिटी टीम और बाउंसर्स से विवाद हो गया। कुछ ही देर में मामला मारपीट में बदल गया, जिससे मैदान के अंदर और बाहर अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हल्का बलप्रयोग करना पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि, किसी ने भी थाने में मामला दर्ज नहीं कराया है।
बाउंसरों में कुछ मुस्लिम भी थे: अशोक रावल

मारपीट से गरबा मैदान के बाहर मची भगदड़।
वहीं, इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के गुजरात प्रांत के अध्यक्ष अशोक रावल ने दिव्य भास्कर से बातचीत में कहा कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता इस गरबा में शामिल होने वाले लोगों को तिलक लगाने पहुंचे थे। गरबा आयोजकों के बाउंसरों ने हमें रोकने की कोशिश की। बाउंसरों में ज्यादातर मुस्लिम युवक थे, जो हमारे साथ मारपीट करने लगे। विवाद होने की यही वजह थी। मैदान में गरबा आयोजकों की टीम का कोई सदस्य नहीं था। इस पर तुरंत ध्यान दिया जाना चाहिए।
कानून हाथ में न लें: जिला पुलिस

उपद्रव कर रहे लोगों को मैदान से बाहर ले जाते हुए पुलिसकर्मी।
गंधीनगर के पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वासम शेट्टी ने भास्कर को बताया कि ठाकर फार्म के मैदान में हो रहे इस गरबे में रात करीब 10 बजे 60 से 70 युवकों की भीड़ आ पहुंची थी। पहले तो ये लोग जोर जबर्दस्ती से बिना पास के ही गरबा मैदान में आ पहुंचे। इसके बाद गरबा खेल रहे लोगों को तिलक लगाने लगे। जब गरबा आयोजकों की सिक्योरिटी टीम ने इसका विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया।
पुलिस ने भी उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके चलते पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। हालांकि, अब तक किसी ने भी इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। हमारा निवेदन है कि कोई भी कानून हाथ में लेने की कोशिश न करें। अगर गरबा मैदान में कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो आप पुलिस को सूचित कर सकते हैं। हर बड़े गरबा मैदान में पुलिस की टीमें भी तैनात की गई हैं।
15 से 25 हजार तक में बिके एंट्री पास

शुक्रवार को गरबे की थीम ‘व्हाइट परिंदे’ रखी गई थी।
गरबा में मौजूद कुछ लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस गरबे का फैमिली एंट्री पास वैसे तो 5 हजार रुपए का था, लेकिन जबर्दस्त भीड़ के चलते पास 15 हजार से 25 हजार रुपए तक में बेचा गया। पास न मिलने की वजह से कईयों को मैदान से लौटना पड़ा। गरबा के लिए हर दिन का ड्रेस कोड भी है। शुक्रवार की रात यहां लोगों को व्हाइट ड्रेस में आना था।
ये खबरें भी पढ़ें…
इंदौर में गरबा पंडाल हटाया, लव जिहाद बढ़ाने का आरोप

नवरात्रि शुरू होने के साथ ही गरबा रास के आयोजन के तरीकों से जुड़े विवाद भी शुरू हो गए हैं। इंदौर के भंवरकुआ इलाके में कई सालों से हो रहे गरबा को इस बार निरस्त कर दिया गया है। वजह इसके आयोजक का नाम फिरोज खान होना है। बजरंग दल ने आयोजक पर गरबा के जरिए लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाया था। पूरी खबर पढ़ें…
गरबा में वीडियो बना रहे दो युवक पकड़ाए, आईडी कार्ड से सामने आई सच्चाई

इंदौर के रावजी बाजार इलाके में गरबा पंडाल में गुरुवार रात हंगामा हो गया। यहां पर बजरंगियों ने दो युवकों को पकड़कर उनसे पूछताछ की। उन्होंने अपने नाम गलत बताए। आईडी कार्ड मांगने पर जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद बजरंगियों ने उनकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस उन्हें थाने ले गई। पूरी खबर पढ़ें…
तिलक, गंगाजल छिड़काव के बाद प्रवेश; आयोजनों में एंट्री की पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ के रायपुर में इस बार कई आयोजन स्थलों पर तिलक लगाकर और एंट्री के दौरान गंगाजल का छिड़काव कर प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही आयोजन में आने वाले लोगों के हाथों में जय माता दी का स्टैंप भी लगाया जाएगा। आयोजन में अलग-अलग थीम पर गरबा आयोजित किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…




























