पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह दुर्घटना भी सियासत का सबब बन गई है। पीड़ितों को न्याय दिलाने और पड़ोसी पाकिस्तान को आतंकवाद की फसल पैदा करने और इससे भारत का नुकसान करने को लेकर भले देश के तमाम राजनीतिक दल सरकार और पीएम मोदी के साथ हैं मगर सुरक्षा से जुड़े कुछ ऐसे सवाल हैं जो स्वाभावित तौर पर उठे हैं।
ऐसा ही सवाल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पीएम मोदी से शायराना अंदाज में किया है। चन्नी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल को नोटिस से लेकर हरियाणा-पंजाब में छिड़ी पानी की जंग पर भी बात की।
सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े पर अपने बयान पर पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि आज सर्जिकल (स्ट्राइक) के बारे में कुछ नहीं है। इसका सबूत नहीं मांगा जाता है, और मैं भी नहीं मांग रहा हूं। मैं जो कह रहा हूं वो ये है कि इसे (पहलगाम आतंकी हमला) भटकाने की कोशिश मत करो। ये बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। …तू इधर उधर की बात मत कर, बता की काफिला लुटा क्यों। जिन निर्दोष पर्यटकों से उनका धर्म-देश पूछकर उन्हें मार दिया गया, वो परिवार आज न्याय चाहते हैं। सरकार को उन्हें न्याय दिलाना चाहिए। हम हर तरह से सरकार के साथ हैं।
#WATCH | On his statement on surgical strike, former Punjab CM & Congress MP Charanjit Singh Channi says, “…There is nothing about surgical (strike) today. Its proof is not asked for, and I am not asking for it either. What I am saying is that don’t try to divert this… https://t.co/DabrGkHPiD pic.twitter.com/NxC8yT1pbj
— ANI (@ANI) May 2, 2025
नेशनल हेराल्ड कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की चार्जशीट पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस पर कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि यह वही सोनिया गांधी हैं जिन्होंने अपने सिर से पीएम पद का ‘ताज’ उतारकर एक ईमानदार नेता मनमोहन सिंह के सिर पर रख दिया था। वह त्याग की बहुत बड़ी मिसाल हैं। यह वही राहुल गांधी हैं जिनके पिता ने देश के लिए खुद को बलिदान कर दिया। ऐसे लोगों को इस मामले में घसीटा जा रहा है। उन्होंने (केंद्र ने) एक देशभक्त परिवार के खिलाफ कई मामले दर्ज किए हैं। यह निंदनीय है।
हरियाणा और पंजाब के बीच भाखड़ा बांध के पानी के बंटवारे के विवाद पर कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि हमारी पंजाब सरकार अतिरिक्त पानी छोड़कर गलत कर रही है। केंद्र सरकार बिना किसी कारण के अचानक इस मुद्दे को उठा रही है और अतिरिक्त पानी छोड़ने की कोशिश की जा रही है। अतिरिक्त पानी छोड़ना पंजाब में समस्या पैदा करने की कोशिश है। केंद्र सरकार पंजाब में फिर से वही स्थिति लाना चाहती है जो पहले थी, ताकि वे वहां राष्ट्रपति शासन लगा सकें।
तस्वीरों में देखें बारिश से आई आफत: 200 जगहों पर भरा पानी, 100 स्थानों पर गिरे पेड़, जाम और बिजली रही गुल
दूसरा, वहां आप सरकार अरविंद केजरीवाल के अधीन काम करती है। वे हरियाणा से हैं। हमारे सीएम झुके हुए हैं। एक गठजोड़ है जो ये सब कर रहा है और पंजाब को विनाश की ओर धकेल रहा है। हमारे पास पीने का एक बूंद पानी भी नहीं है, हमारा जल स्तर काफी गिर गया है…तो हम उन्हें पानी कैसे दे सकते हैं? हमारे पास पानी नहीं है।















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











