{“_id”:”69596059fadbaf3e320450f3″,”slug”:”chandigarhs-water-and-sewerage-system-on-alert-after-indore-tragedy-chandigarh-news-c-16-pkl1091-914106-2026-01-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: इंदौर हादसे के बाद चंडीगढ़ की जल-सीवरेज व्यवस्था पर चेतावनी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। इंदौर में हुए हालिया हादसे के बाद चंडीगढ़ की जल और सीवरेज व्यवस्था को लेकर सेकेंड इनिंग्स एसोसिएशन ने प्रशासन को चेताया है। एसोसिएशन ने कहा कि इंदौर की त्रासदी प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है और चंडीगढ़ भी उसी राह पर बढ़ रहा है। फेज-वन के कई सेक्टरों में करीब 70 साल पुरानी जल और सीवरेज लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। दूषित पानी और 30 प्रतिशत से ज्यादा लीकेज से जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा बना है। एसोसिएशन ने मांग की कि 100 करोड़ रुपये तक की स्वीकृति शक्ति मिलने के बाद अब लाइनों के चरणबद्ध बदलाव में देरी न हो और तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।


























