{“_id”:”694d7e7735c5d71dc7035cb0″,”slug”:”chandigarhs-bharti-verma-became-the-saree-queen-on-world-saree-day-chandigarh-news-c-16-pkl1049-906200-2025-12-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: विश्व साड़ी दिवस पर चंडीगढ़ की भारती वर्मा बनीं साड़ी क्वीन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। सनशाइन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित विश्व साड़ी दिवस 2025 में चंडीगढ़ की भारती वर्मा ने शहर का नाम रोशन किया है। पांच दिवसीय इस ऑनलाइन आयोजन में उन्हें साड़ी क्वीन-2025 के सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की संस्थापिका रेखा हिसार ने किया। इसमें देश–विदेश की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय साड़ी को केवल परिधान नहीं बल्कि संस्कृति, गरिमा और नारी शक्ति के वैश्विक प्रतीक के रूप में प्रस्तुत करना रहा।





























