
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में नई गाड़ियां शामिल की गई हैं। चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने वीरवार को सेक्टर-9 स्थित पुलिस हेडक्वार्टर में 26 नए पुलिस व्हीकल पीसीआर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खास बात यह है कि इन वाहनों में पांच महिला पीपीआर भी शामिल हैं।






























