चंडीगढ़। सेक्टर-21 के प्राचीन शिव मंदिर में 7 सितंबर को कथा मेरे महादेव की (द रिदम ऑफ शिवा) होगी। प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर एवं शिव सूत्र प्रवक्ता शिवाश्री ऋतु कथा कहेंगी। कार्यक्रम के दौरान शिवाश्री ऋतु भगवान शिव की महिमा, शिव तत्व, आध्यात्मिक चिंतन और आत्मज्ञान से जुड़े विषयों पर शिव सूत्र प्रवचन देंगी। इसके साथ ही भगवान शिव और ज्योतिष के आपसी संबंध पर भी प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में सुमिता कोहली, अमिता मित्तल, अंजू अग्रवाल, आशा मलहोत्रा हैं। सुमिता कोहली और आशा मल्होत्रा ने सेक्टर 21 के प्राचीन शिव मंदिर में मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति, सामूहिक आराधना और आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से दिव्य अनुभव प्राप्त होगा।




















