चंडीगढ़। सेक्टर-48 की डिवाइडिंग रोड पर मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज छीनने के मामले में थाना सेक्टर-49 पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फैदां निजामपुर निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है। 20 अगस्त को बुड़ैल निवासी आशीष कुमार से दो युवकों ने मोबाइल फोन छीना था। फोन में आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।