अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार, फरीदाबाद, करनाल, सोनीपत और फतेहाबाद में 96.42 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 7 सड़कों के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी है। इन सड़कों पर 122.57 करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्वीकृत कार्यों में हांसी से ढाणी कुतुबपुर तक (हिसार जिले की सीमा तक), हांसी बरवाला रोड (भाटला) से खोखा मिर्ज़ापुर तक (हिसार की सीमा तक) 5.50 मीटर से 7.00 मीटर तक सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण प्रदान करके सड़क का सुधार किया जाएगा। फरीदाबाद में सीकरी से धौज रोड तक सड़क का सुधार किया जाएगा।
हिसार जिला के हांसी-सिसाय-लोहारी राघो-हैबतपुर-खेड़ी जालब रोड सड़क का सुधार, करनाल जिला में एनएच-709-ए पक्का खेड़ा मोड़ से मुनक तक ( पाबन हसनपुर होते हुए ), सोनीपत में गनौर शाहपुर रोड (एमडीआर-121) सड़क का सुधार, फतेहाबाद जिला में फतेहाबाद-हंसपुर रोड का सुधार शामिल है।







![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











