
चंडीगढ़ के डीजीपी को विदाई सलामी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ के डीजीपी प्रवीर रंजन को शुक्रवार सुबह फेयरवेल परेड कर विदाई सलामी दी गई। डीजीपी प्रवीर रंजन ने करीब 3 साल चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं दी। फेयरवेल विदाई सलामी के बाद प्रवीर रंजन भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की पुलिस दुनिया की सबसे अच्छी पुलिस है। उनके कार्यकाल के दौरान किसानी आंदोलन, बंदी सिख रिहाई मोर्चा लगाया गया था। इसके अलावा चंडीगढ़ साइबर सेल को आधुनिक बनाया गया और चंडीगढ़ की सड़कों पर कैमरे लगाए गए। उन्होंने अपने कार्यकाल के और भी अनुभव सांझा किए।



























