
चंडीगढ़ नगर निगम।
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
चंडीगढ़ मेयर चुनाव विवाद फिर हाईकोर्ट में पहुंच गया है। मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के छह फरवरी को चुनाव करवाने के डीसी के आदेशों को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट शनिवार सुबह इस याचिका पर सुनवाई करेगी।
शुक्रवार सुबह एक बार फिर मेंशनिंग कर इस मामले में जल्द सुनवाई की मांग की गई। हाईकोर्ट ने कल सुनवाई किया जाना तय किया है। चुनाव स्थगित करने के खिलाफ गुरुवार को दायर याचिका पर 23 जनवरी को सुनवाई होनी है।









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












