{“_id”:”68316ff15a17d15e5a0d1e78″,”slug”:”chandigarh-covid-alert-no-need-to-panic-avoid-contact-with-kids-and-elderly-if-infected-says-pgi-expert-2025-05-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अलर्ट: कोरोना से डरने की जरूरत नहीं… वायरल होने पर बच्चों-बुजुर्गों से रहें दूर; बस आपको करना होगा ये काम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कोविड 19
– फोटो : Freepik.com
विस्तार
देशभर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बाद चिंता बढ़ने लगी है। इसको लेकर पीजीआई के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की प्रोफेसर एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉक्टर पीवी लक्ष्मी ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के इस वेरिएंट से डरने की जरूरत नहीं है।
यह सामान्य है। अभी तीन-चार सप्ताह से पीजीआई में कोरोना का कोई भी पॉजीटिव केस नहीं आया है। उन्होंने कहा कि 2025 के जनवरी से लेकर अब तक केवल 10 से 12 केस ही रिपोर्ट हुए हैं।
2024 में 100 से 150 के बीच में कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए थे, हालांकि किसी भी प्रकार से मौत नहीं हुई है। यह सब मरीज आसानी से रिकवर हो गए। डॉ. पीवी लक्ष्मी ने कहा कि सोशल मीडिया की खबरों पर विश्वास न करें।
भारत सरकार के लेटर से मिलने वाली जानकारी पर ही भरोसा रखें, वहीं से खबरों की पुष्टि होगी। उन्होंने कहा कि केस बढ़ने की स्थिति में पीजीआई की पूरी तैयारी है। यदि मरीजों को एडमिट करने की जरूरत पड़ती है तो उसके लिए वार्ड भी तैयार हैं।


























