{“_id”:”67afb9600b78c752880d62d4″,”slug”:”chandigarh-another-batch-of-119-illegal-immigrants-deported-from-america-will-reach-amritsar-today-2025-02-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh : अमेरिका से निर्वासित 119 अवैध प्रवासियों का एक दल आज पहुंचेगा अमृतसर, इसमें सबसे ज्यादा पंजाब के”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमेरिका से डिपोर्ट होंगे 119 भारतीय…. – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका से 119 अवैध प्रवासियों का एक और जत्था शनिवार को अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। इनमें सबसे ज्यादा पंजाब के 67 व हरियाणा के 33 लोग हैं। इनके अलावा, गुजरात के आठ, यूपी के तीन, गोवा-राजस्थान व महाराष्ट्र के 2-2 और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।
Trending Videos
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी सेना का विमान भारतीयों को लेकर शनिवार रात 10 बजे अमृतसर में उतरेगा। रविवार को भी 157 लोगों को लेकर एक और अमेरिकी विमान के अमृतसर पहुंचने की संभावना है।
10 दिन पहले लौटे थे 104 प्रवासी भारतीय
गौरतलब है कि इससे पहले पांच फरवरी, 2025 को 104 भारतीयों को अमेरिकी सेना के विमान में हाथों में हथकड़ी और पांव में बेड़ियां लगाकर लाया गया था। इस पर केंद्र सरकार को विपक्षी दलों का विरोध झेलना पड़ा था।
उम्मीद की जा रही है कि निर्वासित भारतीयों के साथ इस बार कैदियों जैसा व्यवहार नहीं होगा। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।