
चंडीगढ़ प्रशासन की कार्रवाई
– फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर- 53 स्थित फर्नीचर मार्केट के आगे कुछ टेंपरेरी शेड बने हुए थे, जिनमें कबाड़ और पुराने फर्नीचर का काम किया जा रहा था। प्रशासन के एस्टेट ऑफिस और नगर निगम ने मिलकर 29 टेंपरेरी शेड गिराए हैं। हालांकि जो फर्नीचर की 116 दुकानें हैं उन्हें अभी कुछ नहीं किया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। फर्नीचर मार्केट चौक के दोनों तरफ बैरिकेडिंग का रास्ता बंद कर दिया गया है।
हालांकि यह जो स्ट्रक्चर गिराए गए हैं, वह काफी छोटे और टेंपरेरी थे जिनके पास कोई कागजात नहीं थे। इस वजह से इन्हें हटाया गया है। प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जो असली फर्नीचर मार्केट के दुकानदार हैं, उन सभी से 28 जून तक जवाब मांगे गए थे। उन जवाबों पर विचार चल रहा है। जवाबों की समीक्षा के बाद ही उन पर कार्रवाई की जाएगी।





























