कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर सैनी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा हरियाणा पूरे देश में सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है। यहां रोज हत्याएं हो रही हैं। अलग-अलग गैंग हरियाणा में काम कर रही हैं। लोग सहमे हुए हैं। राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। पूर्व सीएम ने राम रहीम को मिली पैरोल को लेकर कहा कि ये मेरा विषय नहीं है। ये तो कोर्ट ने का फैसला है। इस पर मैं कोई बयान नहीं दे सकता।
मनरेगा का नाम बदलने पर दिया बयान
वहीं मनरेगा का नाम बदलने पर पूर्व सीएम ने कहा सवाल महात्मा गांधी के नाम का नहीं है। सवाल यह है कि ये योजना गरीबों, दलितों और मज़दूरों के लिए थी, और इसमें राज्य की भूमिका थी, लेकिन अब इसे केंद्रीकृत किया जाएगा। बता दें कि मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) का नाम बदलकर (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) रखा गया है।
यह बदलाव दिसंबर 2025 में संसद द्वारा पारित ‘VB जी राम जी’ बिल 2025 के माध्यम से हुआ, जिसमें पुराने मनरेगा कानून को निरस्त कर नई योजना लागू की गई। नई योजना में रोजगार गारंटी के दिन 100 से बढ़ाकर 125 कर दिए गए हैं, साथ ही कुछ अन्य बदलाव जैसे फंडिंग पैटर्न और तकनीकी उपयोग शामिल हैं।
#WATCH | चंडीगढ़: कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, “कानून-व्यवस्था कहां है? हरियाणा में कानून-व्यवस्था या सरकार जैसी कोई चीज़ नहीं है। हरियाणा पूरे देश में सबसे असुरक्षित राज्य है… रोज़ हत्याएं हो रही हैं, पूरे हरियाणा में हालात बहुत खराब हैं।”
VB-G-RAM-G बिल पर… pic.twitter.com/61MbueyrFz— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2026










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











