संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से रविवार को सीडीएस (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज) परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके लिए चंडीगढ़ में 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शहर के विभिन्न स्कूलों में एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्र बनाए हैं।

2 of 6
भागती हुई परीक्षा केंद्र पहुंची युवती।
– फोटो : अमर उजाला
यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है। पहली सुबह 9 से 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 12 से 2.30 बजे तक होगी। हजारो परीक्षार्थी एग्जाम देने के लिए शहर पहुंचे हैं।

3 of 6
परीक्षार्थियों के आई कार्ट चेक किए गए।
– फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर-22ए गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीडीएस के एग्जाम के लिए बड़ी संख्या में दूर-दूर से युवा पहुंचे हैं। परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में युवतियां पहुंचा हैं। परीक्षा केंद्र पहुंची युवतियों में एग्जाम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

4 of 6
चेकिंग करते पुलिस कर्मी।
– फोटो : अमर उजाला
सुबह बारिश के बावजूद कई परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में देरी से पहुंचे। इस वजह से उन्हें गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने अंदर जाने से रोक दिया। एंट्री न मिलने से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थी सुरक्षा कर्मियों से गुहार लगाते रहे। लेकिन उन्हें एंट्री नही दी गई।

5 of 6
एंट्री के लिए लाइन में खड़ी युवतियां।
– फोटो : अमर उजाला
परीक्षा को लेकर चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नकल रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस की तरफ से सभी 67 परीक्षा केंद्रों में 1050 जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों को जाने वाले सभी रास्तों में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है।






























