{“_id”:”67feb727975dcf709d036674″,”slug”:”cash-will-be-stopped-in-sub-registrar-office-only-online-payment-will-be-done-chandigarh-news-c-16-pkl1043-684196-2025-04-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में नकदी बंद, सिर्फ ऑनलाइन भुगतान होगा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। शहर के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में नकद भुगतान की व्यवस्था को बंद कर दिया है। सभी तरह का भुगतान ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा। जारी निर्देशों के अनुसार रजिस्ट्रेशन एक्ट-1908 के तहत सभी प्रकार की फीस जैसे कि दस्तावेजों का पंजीकरण, प्रमाणित प्रतियों की प्राप्ति, कमीशन, निरीक्षण आदि सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। आवेदकों को सलाह दी है कि वह फीस का भुगतान स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के माध्यम से करें। इसके लिए संबंधित वेबसाइट http://www.shcilestamp.com पर जाकर भुगतान प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।


























