{“_id”:”6842066356bd8f0bba09e4e7″,”slug”:”cash-and-jewelry-stolen-from-home-case-registered-chandigarh-news-c-87-1-spkl1032-123371-2025-06-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: घर से नकदी और गहने चोरी, केस दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पिंजौर। अमरावती एनक्लेव में एक मकान की पहली मंजिल पर ताला तोड़कर चोर नकदी और गहने चोरी करके ले गए। पुलिस को शिकायत में बलराज राणा निवासी अमरावती एनक्लेव ने बताया कि यह चोरी की वारदात 1 से 4 जून के बीच की गई है। इस दौरान वह घर पर नहीं थे। जब वह 4 जून को वापस घर आया तो देखा उसके घर का ताला टूटा हुआ है। जब घर के अंदर जाकर चेक किया तो पता चला कि चोर 3800 रुपये की नकदी और गहनों में गोल्ड की रिंग, चांदी का सिक्का और कैमरा आदि चुराकर ले गए हैं। इसकी चोरी किए गए सामान की कीमत करीब 1.40 लाख रुपये है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद


























