{“_id”:”67358e2be43d25a237004e0c”,”slug”:”caddy-turned-golfer-sanju-won-national-golf-championship-2024-11-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh Sports: कैडी से गोल्फर बने संजू ने जीती नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप, फिल्मी है इनकी कहानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संजू ने 13 साल की उम्र में कैडी का काम शुरू किया था क्योंकि घर की माली हालत ठीक नहीं थी। वहीं उन्होंने गोल्फ के गुर सीखे। गोल्फर्स ने संजू की प्रतिभा को देख उसे प्रमोट किया। इसके बाद संजू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
गोल्फर संजू – फोटो : संवाद
विस्तार
कैडी से गोल्फर बने संजू ने अपनी कड़ी मेहनत के जरिए लगातार टूर्नामेंट को जीतने में कामयाबी हासिल करने में लगे हुए है। इसी हफ्ते के शुरुआत में छत्तीसगढ़ के रायपुर में गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया की और से नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप को जीतने में कामयाबी हासिल की।
संजू ने इस टूर्नामेंट में दोहरा खिताब हासिल किया। पहले टीम इवेंट और इसके बाद एकल वर्ग में खिताब जीता। सकेतड़ी में रहने वाले कैडी से गोल्फर बने संजू का संघर्ष किसी फिल्मी कहानी की तरह है।