- Hindi News
- National
- Breaking News Live Updates; Manipur CM N Biren Singh Convoy Attack | Delhi Mumbai News
1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता भक्त चरण दास ने ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने अपेक्षित संख्या में सीटें हासिल न कर पाने के बाद ओडिशा कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
आज की बाकी बड़ी खबरें…
अफगानिस्तान में 4.3 तीव्रता का भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप आया। सोमवार देर रात करीब 2.15 आए इस भूकंप की तीव्रता 4.5 रही। हालांकि इससे अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
लिपुलेख दर्रे से फिर व्यापार शुरू करने की मांग
पिथौरागढ़ के व्यापारियों ने लिपुलेख दर्रे से चीन के साथ फिर व्यापार शुरू करने की मांग की है। ये वे व्यापारी हैं जो 1992 से चीन के साथ सीमा व्यापार करते थे। 2019 के अंत में कोविड महामारी उभरने को देखते हुए इस रूट से व्यापार बंद कर दिया गया था।
























