- Hindi News
- National
- Breaking News Live Updates; Maharashtra Assembly Election NDA Seat Sharing | Delhi Mumbai News
26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पालघर में एक वाहन ने दो साल के बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का नाम गुरुनाथ वाघ था। वह कादिवली गांव में अपने घर के बाहर खेल रहा था, जब एक गाड़ी ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और गाड़ी की पहचान करके ड्राइवर की तलाश कर रही है।
आज की अन्य प्रमुख खबरें…
दिल्ली के वेलकम इलाके में कई राउंड फायरिंग, 22 साल की युवती घायल

दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार शाम कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने कहा कि इस घटना में 22 साल की युवती घायल हुई है। उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि शाम को करीब 5 बजे राजा मार्केट (वेलकम इलाका) में झगड़े और फायरिंग की सूचना मिली थी।
मौके पर पहुंचने पर खाली कारतूस, जिंदा कारतूस समेत कारतूस मिले हैं। सामने आया है कि रेडिमेड के थोक विक्रेताओं के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ था। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, उसने पूछताछ की जा रही है।










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











