- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates; BJP Election In charge | MP Rajasthan Bihar Uttar Pradesh
कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह इलाके में क्रॉस-बॉर्डर टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पांच आतंकवादियों को पकड़ा है। ये हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी करते थे।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
बंगाली फिल्म एक्ट्रेस श्रीला मजूमदार का कैंसर से निधन, 65 की उम्र में ली अंतिम सांस

बंगाली फिल्म एक्ट्रेस श्रीला मजूमदार (65) का शनिवार को कोलकाता में निधन हो गया। वे पिछले तीन साल से कैंसर से जूझ रही थीं। वे मृणाल सेन, श्याम बेनेगल और प्रकाश झा जैसे फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा एक्ट्रेस रहीं।उन्होंने कुल 43 फिल्मों में काम किया। फिल्म चोखेर बाली में उन्होंने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के लिए वाइस ओवर भी किया था। उनकी प्रमुख फिल्मों में एक दिन प्रतिदिन, खारजी, मंडी, दामुल, चोख हैं।




















