20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर पत्थर गिरने से तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी रुद्रप्रयाग डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट के नंदन सिंह रजवार ने दी है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
अमेरिका की अपने नागरिकों सलाह- बांग्लादेश न जाएं, लेवल-4 ट्रेवल एडवाइजरी जारी

अमेरिका ने अपने नागरिकों से बांग्लादेश की यात्रा न करने की सलाह दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की यह लेवल 4 की ट्रेवल एडवाइजरी है। मंत्रालय ने वहां चल रही हिंसा को देखते हुए अपने नॉन इमरजेंसी सरकारी कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों को वॉलेंट्री डिपार्चर की परमिशन दे दी है।
दरअसल, बांग्लादेश सरकार ने पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया है। पुलिस को मजबूत करने के लिए पूरे देश में सेना को तैनात किया गया है। छात्र प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच मौजूदा हिंसा में अब तक कम से कम 115 लोग मारे गए हैं। 2,500 से ज्यादा घायल हुए हैं।
मार्केज भारतीय फुटबॉल टीम के नए मुख्य कोच

टीम एफसी गोवा के प्रभारी मनोलो मार्केज (55) भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच होंगे। स्पेन के मार्केज इगोर स्टिमक की जगह लेंगे। इगोर को बर्खास्त कर दिया गया था। मार्केज 2020 से भारत में कोचिंग दे रहे हैं।
कर्नाटक में सिनेमाघरों और ओटीटी पर 2% तक सेस
कर्नाटक सरकार ने सिनेमाघरों और ओटीटी सब्सक्रिप्शन फीस पर 1 से 2% तक सेस लगाने का प्रस्ताव रखा है। विधानसभा में इसके लिए विधेयक पेश किया गया है। इस उपकर का उपयोग कलाकारों के लिए ईएसआई और भविष्य निधि जैसी सुविधा देने में होगा।










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











