53 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

चेन्नई एयरपोर्ट पर कस्टम ने मंगलवार (25 जून) को 10 पैसेंजर्स के पास से 12 किलो सोना जब्त किया। कस्टम ने बताया कि 7.58 करोड़ रुपए मूल्य का ये सोना दुबई और अबूधाबी से आए पैसेंजर्स ने अपने कपड़ों में छिपाकर रखा था। सभी पैसेंजर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
दिल्ली एयरपोर्ट से 11 करोड़ की ड्रग्स जब्त, कैमरून के पैसेंजर ने पेट में छिपाई थी

दिल्ली एयरपोर्ट से लगभग 11 करोड़ रुपए की कोकीन कैमरून के पैसेंजर से जब्त की गई है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि साइमन अल्फ्रेड नागोंग नाम का एक पैसेंजर 17 जून को अदीस अबाबा (इथियोपिया) से यात्रा करके दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा था। एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर जांच के दौरान उसने कबूला कि उसके पेट में कोकीन है। सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में कोकीन की 73 कैप्सूल निकाले गए। सभी कैप्सूल का कुल वजन 1.96 किलो था। पैसेंजर को गिरफ्तार कर लिया गया है।


























