20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गुजरात के सूरत में साइबर सेल ने साइबर फ्रॉड करने वाले इंटर स्टेट गिरोह के 12 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि इनके बारे में और जानकारी निकाली जा रही है। इनके बैंक अकाउंट की डिटेल जांची जा रही है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
अमृतपाल सिंह पर एक साल और बढ़ा NSA, पिता बोले-परिवार को जानकारी नहीं दी

खडूर साहिब से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। NSA बढ़ाए जाने को लेकर एक दस्तावेज सामने आया है। जिसके बाद यह साफ हो गया है कि अमृतपाल सिंह अब एक साल और असम की डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे।
अमृतपाल सिंह ने 18 अप्रैल को इस पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। नया NSA 23 अप्रैल से लागू होगा। अगर इसकी अवधि तीसरी बार बढ़ाई जाती है तो परिवार पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है। अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि देश में सिखों के लिए अलग कानून चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें…










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











