51 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिका के ओमाहा शहर में एक गैस स्टेशन पर हुई गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में 20 साल के संदिग्ध को मार गिराया। घटना बुधवार दोपहर एक ग्रोसरी स्टोर में हुई फायरिंग के बाद शुरू हुई थी।
ओमाहा पुलिस चीफ टॉड श्माडेरर ने बताया कि संदिग्ध ने दोपहर में एक ग्रोसरी स्टोर में 61 साल के शख्स को सीने में कई गोलियां मारीं। घटनास्थल से मिली लाइसेंस प्लेट जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की कार का पीछा किया, जो एक गैस स्टेशन तक पहुंची।
पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध गैस स्टेशन में एक टॉयलेट कमरे में घुस गया। थोड़ी देर बाद वह बाहर निकला और अधिकारियों पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दो पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि एक अधिकारी को छर्रे लगे।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने संदिग्ध को मौके पर ही ढेर कर दिया। चीफ श्माडेरर ने कहा- ओमाहा के लिए यह बेहद खतरनाक दिन था और यह सब इसी संदिग्ध की वजह से हुआ।
पुलिस ने बताया कि घायल अधिकारियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। उनकी चोटें जानलेवा नहीं हैं। छर्रे लगने वाले अधिकारी को बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य दो की विस्तृत स्थिति अभी साफ नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें…
हमास के हमले में 5 सैनिक घायल होने के बाद इजराइल ने दक्षिणी गाजा में एयरस्ट्राइक की

इजराइली सेना ने बुधवार को दक्षिणी गाजा में हवाई हमला किया। यह कार्रवाई दिन में हुए हमास के उस हमले के जवाब में की गई, जिसमें पांच इजराइली सैनिक घायल हुए थे।
बुधवार देर रात हुई ये एयरस्ट्राइक ऐसे समय में की गईं जब इजराइल और हमास दोनों ही सीजफायर उल्लंघन के आरोप एक-दूसरे पर लगा रहे हैं। अक्टूबर की शुरुआत से लागू यह समझौता कई बार तनाव में आया, लेकिन आंशिक रूप से जारी है।
दिन में पहले इजराइली अधिकारियों ने कहा कि उन्हें गाजा में मौजूद आखिरी बंधकों में से एक के बॉडी पार्ट्स मिले हैं। इसके साथ ही इजराइल ने कुछ फिलिस्तीनी नागरिकों को मिस्र सीमा के जरिए क्षेत्र से बाहर जाने की अनुमति देने का फैसला भी किया।
इजराइल का दावा है कि उसने एयरस्ट्राइक शुरू करने से पहले हमास द्वारा सीजफायर तोड़ने की कई घटनाओं को दर्ज किया है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में हुए हमलों में 104 लोगों की मौत हुई थी, जबकि नवंबर के अंत में 33 लोगों की जान गई थी।













![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)












