
शव लेकर जाते पुलिसकर्मी
– फोटो : संवाद
विस्तार
मंगलवार सुबह अबोहर में लाइन पार इलाके में स्थित जेपी पार्क में युवक का शव मिला है। शव मिलने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतक युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। उसकी आयु करीब 20 वर्ष लगती है। पुलिस के अनुसार युवक के शरीर और गले पर चोटों के निशान हैं और उसकी हत्या की आशंका प्रतीत होती है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाते हुए जांच शुरू कर दी है।



























