3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

होटल हयात में शवों की सूचना मिलने के बाद बैंकॉक पुलिस जांच करने पहुंची।
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक होटल में 6 लोगों के शव मिले हैं। ये सभी वियतनाम के नागरिक हैं, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल है। इनमें से 2 लोगों के पास अमेरिका की दोहरी नागरिकता भी है।
ये घटना सेंट्रल बैंकॉक के एक लग्जरी होटल हयात में हुई। स्थानीय मीडिया होटल के अंदर गोली चलने के दावे कर रही है। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। उन्हें गोलीबारी का कोई सबूत नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस सभी 6 लोगों को जहर देकर मारने के एंगल पर जांच कर रही है।
मरने के 24 घंटे बाद जानकारी लगी
बैंकॉक के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इन सभी 6 लोगों ने 24 घंटे बाद भी होटल से चेक-आउट नहीं किया था। इसके बाद होटल स्टाफ ने जाकर देखा तो सभी लोग पांचवें फ्लोर पर मृत पाए गए।
मृतकों के शरीर पर किसी भी तरह की हिंसा के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस के मुताबिक ये चोरी का मामला भी नजर नहीं आ रहा है। पुलिस को मृतकों के कमरे के अंदर एक कप में सफेद पाउडर के निशान मिले हैं। पुलिस को शक है कि ये जहर हो सकता है।

ग्रांड होटल हयात बैंकॉक में पर्यटकों का पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टीनेशन है।
खाने और ड्रिंक में मिलावट के संकेत, संदिग्ध की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि सोमवार को 2 बजे से पहले ऑर्डर किए गए ड्रिंक में संदिग्ध पदार्थ और मृतकों का डीएनए मिला है। इसके अलावा बाथरूम में खुले हुए कंटेनर में चाय, एनर्जी ड्रिंक और शहद भी मिले हैं। इसके अलावा ऑर्डर किया हुआ खाना मिला है।
पुलिस को दरवाजे के पास एक शव मिला है। पुलिस ने अनुमान लगाया कि उसने गेट खोलने की कोशिश की होगी, हालांकि वो ऐसा कर पाता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक सात लोगों ने होटल बुक कराया था। इनमें से 5 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा एक अन्य शख्स की मौत हुई है जिसकी बुकिंग का रिकॉर्ड होटल के पास नहीं है।
पुलिस उन दो लोगों की तलाश में है, जो होटल की बुकिंग में शामिल थे। पुलिस ने मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। इसके साथ ही मृतकों के कमरे से मिले सामान और लगेज की जांच भी बैंकॉक पुलिस कर रही है।

मृतकों ने घटना से पहले ऑर्डर करके खाना मंगाया था, हालांकि इसे हाथ भी नहीं लगाया गया।
अमेरिका बोला- घटना पर हमारी नजर
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि बैंकॉक में दो अमेरिकी नागरिकों की मौत की खबर हमें मिली है। हम घटना पर नजर बनाए हुए हैं। मारे गए लोगों के परिवार वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
ये खबरें भी पढ़ें…
दो विदेशी लड़कियों ने सुसाइड का किया प्रयास, थाईलैंड से अमृतसर आकर कर रही थी जॉब

पंजाब के अमृतसर में बस स्टैंड के पास एक होटल की छत से दो विदेशी लड़कियों ने सुसाइड का प्रयास किया है। घटना के बाद होटल स्टाफ ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच को शुरू कर दिया है। वहीं लड़कियों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार छलांग लगाने वाली दोनों युवतियां थाई मूल की हैं। रोजगार के लिए वे अमृतसर में सैटल थीं। दोनों की हालत गंभीर होने के चलते पुलिस अभी तक छलांग लगाए जाने के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर काला खैरमपुरिया थाईलैंड में गिरफ्तार हुआ, इनेलो नेता के शोरूम पर कराई फायरिंग

हरियाणा की गुरुग्राम STF (स्पेशल टास्क फोर्स) ने कुख्यात गैंगस्टर काला खैरमपुरिया को गिरफ्तार कर लिया है। काला खैरमपुरिया थाइलैंड में छिपा था। STF ने वहीं से उसे दबोचा है।
कुछ दिन पहले खैरमपुरिया ने ही भाऊ गैंग के गुर्गों के जरिए हिसार में महेंद्रा शोरूम के मालिक एवं इनेलो नेता से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इसके अलावा दो अन्य व्यापारियों से 2-2 करोड़ की रंगदारी मांगी थी।













![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











