महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 22 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. बीजेपी ने कुल मिलाकर अब तक 121 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इससे पहले 21 अक्टूबर को भाजपा ने अपनी पहली सूची में 99 उम्मीदवारों की घोषणा की थी. भाजपा की दूसरी लिस्ट आने के बाद नासिक सेंट्रल सीट को लेकर लग रहीं अटकलों पर विराम लग गया है. पार्टी ने अपनी मौजूदा विधायक देवयानी फरांदे पर फिर से भरोसा जताया है.
BJP (@BJP4India) releases its second list of 22 candidates for the Maharashtra assembly elections.#MaharashtraElections2024 #MaharashtraAssemblyElelections2024 pic.twitter.com/EYE7icX3XR
— Press Trust of India (@PTI_News) October 26, 2024




























