
संजय टंडन का रोड शो शुरू
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर 34 के प्रदर्शनी मैदान से शुक्रवार को कारों के भारी काफिले के साथ भाजपा चंडीगढ़ के लोकसभा के उम्मीदवार संजय टडन नामांकन के लिए रवाना हुए। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी साथ रहे।
जिस कार पर संजय टंडन सवार थे, उसे आकर्षक तरीके से सजाया गया था। उनके समर्थक भारत माता की, जय वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। वाहनों के लंबे काफिले के कारण ट्रैफिक संभालने के लिए कार्यकर्ताओं ने वॉकी टॉकी का सहारा लिया।
रोड शो में उत्तराखंड और पंजाब की सांस्कृतिक झलकियां भी देखने को मिली। रोड शो सेक्टर-17 में समापन होगा। उसके बाद संजय टंडन उपायुक्त कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने के लिए अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त और भगवान परशुराम जयंती का दिन तय किया गया है।
रोड शो से पहले पहले संजय टंडन ने अपने परिजनों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम में हवन किया। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों व नीतियों के बारे में भी आमजन को अवगत करवाया गया।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा शाम को…
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सेक्टर 27 के रामलीला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जनसभा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां गिनाने के साथ चंडीगढ़ के विकास का विजन भी पेश करेंगे।












![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












