
बिक्रम मजीठिया।
– फोटो : फाइल
विस्तार
करोड़ों रुपये की ड्रग तस्करी मामले में अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आज पटियाला में एसआईटी के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने अमृतसर में एक केस की सुनवाई का हवाला देकर एसआईटी को मना कर दिया है।
Trending Videos
इससे पहले जब पिछले महीने एसआईटी ने मजीठिया को नोटिस भेजा था, तब मजीठिया ने इस मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उनकी ओर से दलील दी गई थी कि उन्हें बार-बार समन भेजकर परेशान किया जा रहा है। इसके बाद हाईकोर्ट ने उन्हें 8 जुलाई तक एसआईटी के समक्ष पेश होने की राहत दी थी। वहीं गत सुनवाई पर एसआईटी ने समन को वापस ले लिया था।
पुलिस ने मजीठिया के खिलाफ यह मामला 3 साल पहले कांग्रेस सरकार के समय 20 दिसंबर, 2021 को दर्ज किया था। इसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। 5 महीने जेल में रहने के बाद मजीठिया को 10 अगस्त, 2022 को जमानत मिल गई थी। मजीठिया ने आरोप लगाया है कि जिस मामले में वह जेल में रहे हैं, उसमें अभी तक कोई चार्जशीट तक दाखिल नहीं की गई है। यहां तक ड्रग्स तस्करी को लेकर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उसमें उनके पास से कोई रिकवरी तक नहीं हुई है।



























