{“_id”:”67cdf6aed1dc3fa67104784d”,”slug”:”bike-rider-dies-after-being-hit-by-cab-driver-case-registered-chandigarh-news-c-16-pkl1091-653853-2025-03-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: कैब चालक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, केस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चंडीगढ़। सेक्टर-52 में रविवार शाम को कैब चालक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सेक्टर-36 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच-32 की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर दुर्घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया। मृतक की पहचान बिहार निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद मिहिद के रूप में हुई है। पीड़ित बजाज पल्सर बाइक पर सवार था। जैसे ही वह सेक्टर-52 में पार्क के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार कैब ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एक परिवार अपनी कार में अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।