Bijnor Seat live result: उत्तर प्रदेश के बिजनौर लोकसभा सीट की मतगणना शुरू हो चुकी है. यहां पहले फेज में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था. यहां से आरएलडी के चंदन चौहान और समाजवादी पार्टी के दीपक के बीच मुकाबला है. हालांकि, बीएसपी, सहित अन्य पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं. यहां से कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस बार बिजनौर का वोटिंग प्रतिशत 58.21 रहा है.
Live Updates
–
_
_
_
_
2024 का वोट प्रतिशत –
बिजनौर में इस बार काफी कम वोटिंग हुई है. पिछली बार की तुलना में देखा जाए तो मतदान प्रतिशत 7.09 प्रतिशत कम है. इस बार जहां 58.21 प्रतिशत वोटिंग हुई. वहीं पिछली बार 2019 में 65.30 प्रतिशत मतदान हुआ था. कम वोटिंग का चुनाव परिणाम पर असर पड़ने के आसार हैं.
लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम
बिजनौर लोकसभा सीट पर कुल 13 उम्मीदवार मैदान में थे. बीजेपी ने भारतेंद्र सिंह पर ही भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा था. जबकि गठबंधन से बीएसपी के मलूक नागर मैदान में था. कांग्रेस ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी को उतारा था. 2019 चुनाव में इस सीट से बीएसपी के मलूक नागर ने जीत हासिल की, उन्हें 5,56,556 वोट मिले थे. वहीं बीजेपी भारतेंद्र सिंह 4,86,362 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे और कांग्रेस के नसीमुद्दीन सिद्दीकी 25,833 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे.






























