तेज प्रताप यादव ने किसे कहा ‘फालतू आदमी’
जनशक्ति जनता दल प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, “मैंने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं अच्छी हैं।” राजद नेता सुनील कुमार सिंह के बयान पर उन्होंने कहा, “वह ‘फालतू आदमी’ हैं, उनकी बातों का कोई मतलब नहीं है।” बता दें कि, नतीजों से पहले सुनील सिंह ने मतगणना में गड़बड़ी पर ‘नेपाल जैसा नजारा’ दिखाने की की चेतावनी को भड़काऊ भाषण माना गया है। इस बयान को संज्ञान में लेते हुए, बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने RJD नेता सुनील सिंह के खिलाफ FIR (प्राथमिकी) दर्ज करने का आदेश दिया है। DGP ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोपरि है और किसी को भी अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











