Bihar News : Mother Attacked Infant Child With Knife On His Neck Gaya Ji Bihar Police Murder Case – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News :सगी मां ने दुधमुंहे बच्चे के गर्दन पर किया चाकू से हमला, पति ने कहा
गया में एक महिला ने अपने 15 महीने के दुधमुंहे बच्चे के गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चा को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के जमुआवां गांव की है। हर्षवीर (15 महीना) की हालत गंभीर बनी हुई है।
Trending Videos
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : नई नवेली दुल्हन ट्रेन से गायब; पति से कहा- बाथरूम से आती हूं, फिर मोबाइल हो गया ऑफ
घायल बच्चा के पिता निशांत कुमार ने बताया कि घटना शनिवार की है। वह अपनी पत्नी जुली कुमारी को चाय बनाने के लिए बोला, जिसके बाद वह किचेन में चाय बनाने चली गई। इसी बीच बच्चा भी अपनी मां के पास जा पहुंचा। तभी बच्चा की मां जुली कुमारी ने घर में रखे चाकू से बच्चा के गर्दन पर हमला कर दिया। बच्चा के रोने की आवाज सुन जब वह वहां पहुंचा तो उसके होश ही उड़ गये। बच्चा जमीन पर गिरा पडा था और खून से लथपथ था।आननफानन में बच्चे को लेकर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन दरिंदों ने मिलकर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को दबोचा
पति का यह भी कहना है कि उनकी पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उनसे बिना बताए ही उनकी शादी कराई गई थी। शादी के बाद वह कई बार घर से भी बिना बताए भाग चुकी है। मानसिक संतुलन खराब है। इस संबंध में वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में आया है।लेकिन अभी कोई आवेदन नहीं आया है।वजीरगंज थाना द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।