- Hindi News
- National
- Bihar MP Weather Cold Wave Update; Ladakh Snowfall | Bhopal Schools Timing
नई दिल्ली/भोपाल/पटना/श्रीनगरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

विवार शाम और सोमवार सुबह कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हुई।
देश में ठंड के साथ-साथ कोहरे का असर भी लगातार बढ़ते जा रहा है। बिहार में कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटने से 17 ट्रेनें लेट हो गईं। 6 विमानों के टेकऑफ और लैंडिंग में भी देरी हुई।
मध्य प्रदेश में भी सर्द हवा चलने का दौर लगातार जारी है। अब स्कूलों की टाइमिंग भी बदली जा रही है। भोपाल में कई प्राइवेट स्कूलों ने 30 मिनट तक टाइमिंग बढ़ा दी है। इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर-उज्जैन में भी समय बदलने की तैयारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 नवंबर के बाद से MP में सर्दी फिर बढ़ेगी।
मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल में सोमवार को तापमान सामान्य से 2 डिग्री रहने की उम्मीद है। देश में दिल्ली सबसे ठंडा प्रदेश है। यहां रविवार को तापमान 11.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
इसके अलावा रविवार शाम और सोमवार सुबह कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हुई। बर्फबारी के कारण श्रीनगर से कारगिल जाने वाली सड़क भी कुछ देर के लिए बंद हो गई।
देशभर से मौसम और ठंड की 5 तस्वीरें…

पहलगाम में सोमवार सुबह बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हुईं।

कश्मीर के चंदनवाड़ी में भी सोमवार सुबह बर्फबारी हुई। यहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

जैसलमेर में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा रहा। हालांकि, दिन में कोहरा कम हो गया।

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी घट गई। ताज महल देखने पहुंचे पर्यटकों दिक्कतें हुईं।

कर्नाटक के तंझावुर में रविवार शाम को तेज बारिश हुई। यहां आज भी बारिश का अलर्ट है।
तमिलनाडु में भारी बारिश, तंझावुर में स्कूल की छुट्टी
- तमिलनाडु के मौसम विभाग ने आज और कल यानी 18 और 19 नवंबर को राज्य में भारी बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, राज्य में राज्य में पहले ही रात भर भारी बारिश हो चुकी है, डेल्टा क्षेत्रों में पर्याप्त वर्षा दर्ज की गई है।
- तमिलनाडु के कई जिलों में रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। मौसम विभाग ने बताया कि वेदारण्यम में सबसे ज्यादा 17.5 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। उसके बाद कोडियाकराई में 13.4 सेमी बारिश हुई।
- तिरुवरुर में भी भारी बारिश हुई। थिरुथुराईपोंडी में सिर्फ दो घंटों में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई। तंजावुर में पट्टुकोट्टई क्लॉक टॉवर और बस स्टेशन सहित कई जगहों पर पानी भर गया।
राज्यों में मौसम का हाल…
बिहार: कोहरे के कारण 17 ट्रेनें और 6 फ्लाइट डिले, 12 घंटे देरी से चल रही

बिहार में बढ़ते ठंड और कुहासे के कारण ट्रेन के स्पीड पर ब्रेक लगते जा रहा है। कोहरे और शीतलहर से पटना रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। पूरी खबर पढ़ें…
मध्य प्रदेश: भोपाल में स्कूलों की टाइमिंग बदली, इंदौर-जबलपुर में भी बदलेगा समय

पचमढ़ी में सुबह के समय मौसम में धुंध दिखाई देती है।
सर्द हवाएं चलने से मध्यप्रदेश में ठंड का असर है। इस वजह से अब स्कूलों की टाइमिंग भी बदली जा रही है। भोपाल में कई प्राइवेट स्कूलों ने 30 मिनट तक टाइमिंग बढ़ा दी है। इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर-उज्जैन में भी समय बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 20 नवंबर के बाद सर्दी का असर और बढ़ेगा। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: 7 जिलों में छाया कोहरा; 5 ट्रेनें लेट हुई , जयपुर में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा

नीमकाथाना में धुंध छाने के कारण ऐसा लगा कि बादल जमीन पर आ गए। ड्रोन फुटेज।
राजस्थान में इस सीजन तेज सर्दी का दौर भले ही अब तक शुरू नहीं हुआ हो, लेकिन घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया। रविवार को उत्तरी राजस्थान के 8 जिलों में कोहरा रहा। जयपुर में रविवार दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। इस सीजन का जिले का सबसे ठंडा दिन रहा। पूरी खबर पढ़ें…









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












