Bihar Board Matric Result Updates: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा (Bihar Board 10th Result 2025) के नतीजे जारी किए जाएंगे. बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दोपहर 12 बजे परीक्षा के रिजल्ट जारी किए जाएंगे. इस दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी रहेंगे. परीक्षा के नतीजे आप आजतक की वेबसाइट पर देख सकते हैं और इसके अलावा नतीजे आधिकारिक वेबसाइट www.matricresult2025.com और www.matricbiharboard.com पर भी देखे जा सकते हैं. 10वीं के रिजल्ट से जुड़े लाइव अपडेट आप यहां देख सकते हैं…
Latest Update: बोर्ड की ओर से जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही परीक्षा के रिजल्ट जारी किए जाएंगे और टॉपर्स, पास प्रतिशत से जुड़े आंकड़े भी जारी किए जाएंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ देर बाद ही आप आधिकारिक वेबसाइट और आजतक की वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होते ही रिजल्ट देख सकेंगे.
बता दें कि बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी किए थे. पहले माना जा रहा था कि परीक्षा के रिजल्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं, लेकिन बोर्ड जल्दी नतीजे जारी करने जा रहा है.












![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)












