{“_id”:”695ffe2917ddb1c6c00fc609″,”slug”:”bhandara-in-raipurrani-electricity-corporation-office-today-chandigarh-news-c-87-1-pan1001-131455-2026-01-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: रायपुररानी बिजली निगम कार्यालय में भंडारा आज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रायपुररानी। रायपुररानी स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय परिसर में सेवा और सहयोग की भावना के साथ शुक्रवार को तीसरे विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय के जेई मदन लाल ने बताया कि यह भंडारा सब-डिवीजन रायपुररानी में कार्यरत सभी बिजली कर्मचारियों के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। भंडारा सुबह 10 बजे से आरंभ होगा, जिसमें क्षेत्र के आम नागरिकों को भी प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

























