{“_id”:”684c1c6b1fa6f2fa06012018″,”slug”:”battery-of-a-car-parked-outside-the-house-was-stolen-chandigarh-news-c-16-pkl1043-735986-2025-06-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: घर के बाहर खड़ी कार की बैटरी चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर 41ए में घर के बाहर खड़ी कार की बैटरी चोरी हो गई। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट सेक्टर-39 थाना पुलिस को दी है। पीड़ित ने एसएसपी को पत्र लिखकर गश्त बढ़ाने की मांग की है। बता दें कि सेक्टर 39 थाने के तहत चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। चोरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम हो रही है। सेक्टर 41 निवासी विक्की गंभीर ने एसएसपी कंवरदीप कौर को शिकायत में लिखा कि रात के समय पुलिस गश्त की कमी के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उनकी ऑल्टो कार सेक्टर 41 के संपर्क सेंटर के पास खड़ी थी। सुबह देखा तो कार की बैटरी गायब थी।


























