
किसान और पुलिस के बीच बहस
– फोटो : संवाद
विस्तार
बठिंडा के गांव ज्योंद व बदियाला में सोमवार को किसानों और पुलिस के बीच सीधे झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस झड़प में डीएसपी राहुल भारद्वाज की बाजू टूट गई जबकि कई किसानों को भी चोटें आईं। यह घटना उस समय हुई जब सोमवार को गांव ज्योंद एवं बदियाला में पटवारी व कानूनगो द्वारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन की निशानदेही एवं मुरूबेबंदी की जा रही थी। किसान इसका विरोध कर रहे थे।
Trending Videos




























