• Latest
  • Trending
  • All
Bathinda Plane Crash Ground Report; Pilots | Indian Air Force | बठिंडा में प्लेन क्रैश एरिया पुलिस के घेरे में: चश्मदीद बोले- चिंगारियां निकल रहीं थी, चक्कर खाते नीचे गिरा, धमाका होते ही टुकड़े-टुकड़े हुए – Bathinda News

1 year ago
Flames, smoke seen near Riyadh airport after Saudi Arabia warning of aerial attack threat | World News

50 minutes ago
2 Canada-based Gurdwaras sued over  million in loans linked to former Liberal MP Rajvinder Grewal | World News

2 Canada-based Gurdwaras sued over $13 million in loans linked to former Liberal MP Rajvinder Grewal | World News

3 hours ago
होमगार्ड ने महिला को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा, VIDEO:ड्यूटी से हटाया; गिरफ्तार, दोनों के बीच बहस हुई थी, हैदराबाद का मामला

6 hours ago
घर पर उबटन कैसे तैयार करें? जान लें दादी-नानी का स्किन केयर का देसी नुस्खा

7 hours ago
डेविस कप में सुमित नागल को मिली सीधे सेटों में मात, 6-1 और 6-2 के अंतर से गंवाया मुकाबला

‘नशे की लड़ाई में दिल्ली पंजाब के साथ:’ सीएम रेखा पहुंचीं फतेहगढ़ साहिब, कहा- राज्य में सरकार बनाएगी बीजेपी – Delhi Chief Minister Rekha Gupta Arrived In Fatehgarh Sahib In Punjab

कानपुर में सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात.

‘Tata Trusts Wants To Determine Destiny Of Group Companies’

8 hours ago
Mamata Banerjee moves Supreme Court against EC freeze on TMC name, symbol

9 hours ago
Pakistan Suicide Attack | Khyber Pakhtunkhwa Kohat Mosque Blast News

लुधियाना:सीएम मान आज करेंगे चुनावी अभियान का शंखनाद, 20 सितंबर को धूरी से शुरू होगा डोर-टू-डोर कैंपेन – Cm Mann To Kick Off Election Campaign Today From Ludhiana

10 hours ago
A new study found human activity adds more nitrogen than all natural sources combined in a quarter of the world’s coastal waterways, with the Gulf of Mexico among the major hotspots

11 hours ago
Saturday, September 19, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep |  Punjabi Song

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    TERA PIND (Official Video) | Davinder Kohinoor | Jind Bains | Latest Punjabi Song 2026

    Garry Sandhu Latest Punjabi Songs 2026 🔥 | Best Garry Sandhu Playlist | Nonstop Punjabi Collection

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Bathinda Plane Crash Ground Report; Pilots | Indian Air Force | बठिंडा में प्लेन क्रैश एरिया पुलिस के घेरे में: चश्मदीद बोले- चिंगारियां निकल रहीं थी, चक्कर खाते नीचे गिरा, धमाका होते ही टुकड़े-टुकड़े हुए – Bathinda News

by India News Online Team
May 7, 2025
in Hindi News
0
Bathinda Plane Crash Ground Report; Pilots | Indian Air Force | बठिंडा में प्लेन क्रैश एरिया पुलिस के घेरे में: चश्मदीद बोले- चिंगारियां निकल रहीं थी, चक्कर खाते नीचे गिरा, धमाका होते ही टुकड़े-टुकड़े हुए – Bathinda News
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

भारत की पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक के दौरान बठिंडा के जिस खेत में प्लेन क्रैश हुआ, वह पंजाब पुलिस के घेरे में है। 2 किलोमीटर दूर ही यहां आम लोगों और मीडिया की एंट्री बंद हैं। सिर्फ अधिकारी जा रहे हैं।

.

दैनिक भास्कर हालात देखने पहुंचा तो घटनास्थल से लेकर अस्पताल में घायलों से मिलने तक पर पुलिस का पहरा दिखा।

यहां घटना के चश्मदीदों से बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि पहले तो चिंगारियां निकलती हुई जलती चीज नीचे गिरते दिखी। फिर उसमें जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद उसके टुकड़े-टुकड़े हो गए। बाद में पता चला कि वह प्लेन था। हालांकि यह प्लेन किसका और कौन सा है, इसका पता नहीं।

दैनिक भास्कर ने घटनास्थल से लेकर घायलों की स्थिति और अधिकारियों से बातचीत की, पढ़िए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट…

गांव से 5 किमी दूर खेत, किसान पुलिस निगरानी में यह प्लेन रात करीब 1.25 बजे बठिंडा की गोनियाना मंडी के नेहियावाला थाने के एरिया में आते गांव अकलियां कलां में गिरा। जिस खेत में यह प्लेन गिरा, वह गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर है। आसपास भी खेत ही हैं। इसमें मक्के की बिजाई की गई थी। यह खेत 2 एकड़ का है। गोनियाना शहर में सुखराज सिंह, रेशमा और रशपाल कौर ने बताया कि जिस खेत में प्लेन क्रैश हुआ, वह बीरा नाम के किसान का है। किसान को ढूंढने की कोशिश की गई तो पता चला कि उसे घटना के तुरंत बाद से पुलिस की निगरानी में रखा गया है।

ये तस्वीर उसी खेत की है, जहां पर प्लेन क्रैश होकर गिरा था।

पुलिस ने पूरा गांव सील किया प्लेन क्रैश होते ही पुलिस ने पहले घटनास्थल को सील किया। मगर, जब वहां मीडिया और दूसरे लोग पहुंचने लगे तो बुधवार सुबह पूरा गांव सील कर दिया गया। गांव के हर रास्ते पर पुलिस की नाकाबंदी है। सभी लोगों को पुलिस 2 किलोमीटर पहले रोक रही है। फिलहाल गांव के लोगों को भी बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।

3 चश्मदीदों ने बताया, प्लेन कैसे क्रैश होकर गिरा

1. जलती हुई चीज गिरती दिखी, फिर पता चला-प्लेन है गोनियाना के सुखराज सिंह ने बताया कि आसमान में लाइट दिखाई दे रही थी। ऐसा लग रहा था कि कोई चीज जल रही है। यह जलती हुई चीज नीचे आती दिखाई दे रही थी। कुछ सेकेंड में यह खेत में गिर गया। गिरते ही जोर का धमाका हुआ। इस दौरान लोग आ गए, लेकिन दूर ही रहे। कुछ शरारती लोग नजदीक चले गए, जो धमाकों के साथ घायल हो गए। सुबह 4 बजे के करीब बहुत सारी पुलिस आ गई। इसके बाद पुलिस ने लोगों को पास आने नहीं दिया। बाद में पता चला कि यह कोई प्लेन है।

ग्रामीण सुखराम ने बताया कि प्लेन गिरने से जोरदार धमाका हुआ।

2. प्लेन से निकलता कोई नहीं देखा गोनियाना की रशपाल कौर ने बताया कि जब जहाज गिर रहा था, तो उसमें आग लगी हुई थी। कुत्ते जोर-जोर से भौंकने लगे। बच्चे डर गए। हमें लग रहा था कि कोई चीज घरों पर न गिर जाए। हमने प्लेन से किसी को निकलता नहीं देखा, लेकिन प्लेन चक्कर खाता नीचे गिरते हुए जरूर देखा। सुबह पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ही प्लेन के टुकड़े एकत्रित किए। अभी भी किसी को पास नहीं जाने दिया जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव के लोग डरे हुए हैं।

3. धमाकों से घर के खिड़की-दरवाजों पर कंपन हो रहा था गोनियाना की स्वर्ण कौर ने बताया कि आसमान में प्लेन से चिंगारियां निकल रही थीं। शादी में होने वाली आतिशबाजी जैसी रोशनी नजर आ रही थी। यह देख बच्चे छतों पर चढ़ गए। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि यह क्या हो रहा है। जैसे ही प्लेन नीचे गिरा तो उसमें धमाके होने लगे। हमारी तो टांगें कांपने लगीं कि यह क्या हो गया। जैसे ही धमाका होता तो घर की खिड़कियों और दीवारों में कंपन होती। इससे सब लोग डर गए।

स्वर्ण कौर ने बताया कि धमाका होने से सब लोग डर गए।

अनाउंसमेंट वाले गुरुद्वारे में भी पुलिस का नाका प्लेन क्रैश होने के बाद कई लोगों ने घटनास्थल के वीडियो बनाए। वहीं बाद में भी लोग दौड़े-दौड़े वीडियो बनाने के लिए जाने लगे। इसके बाद गांव अकलियां कलां के ही गुरुद्वारे से अनाउंसमेंट हुई, जिसमें कहा गया कि लोग प्लेन के वीडियो न बनाएं। जिन लोगों ने बनाए हैं, वह इसे डिलीट कर दें और आगे किसी को न भेजें। गुरुद्वारे को किसने अनाउंसमेंट करने को कहा, इस बारे में जानने की कोशिश की गई तो पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। पुलिस ने तर्क दिया कि यह मामला नेशनल सिक्योरिटी से जुड़ा है, इसलिए गांव में किसी की एंट्री नहीं है।

खेत में गिरने के बाद प्लेन में धमाके हुए और उसके बाद आग लग गई।

प्लेन क्रैश होते ही 20 मिनट में पुलिस पहुंची गोनियाना के चश्मदीद सुखराज ने बताया- रात करीब 1:25 बजे प्लेन क्रैश हुआ। करीब 20 मिनट में लोकल पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सबसे पहले घायलों को एंबुलेंस और दूसरी गाड़ियों में डाला। सबको घटनास्थल से 5 किमी दूर गोनियाना मंडी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

सुखराज आगे बताते हैं- यहां जाते ही डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वह युवक हरियाणा के चरखी दादरी का गोविंद था। यह अस्पताल छोटा है, इसलिए डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद ही सभी घायलों को रेफर कर दिया।

बठिंडा के अस्पताल में मृतक युवक का पोस्टमॉर्टम किया गया।

इनमें गांव अकालियां कलां के रहने वाले सतपाल सिंह (35), राजदीप सिंह (19), रवि सिंह (21), मनप्रीत सिंह(23), मंगा सिंह(27), प्रिंस पाल(28), जसबीर सिंह(25) और कोठे नत्था सिंहवाला गांव निवासी राज कुमार (40) व जगमीत सिंह(15) को रेफर कर दिया गया।

इसके बाद पुलिस की टीम ही सभी घायलों को करीब 15 किलोमीटर दूर बठिंडा सिविल अस्पताल ले आई। जहां 6 लोगों को डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया। वहीं 2 गंभीर घायलों सतपाल सिंह पुत्र मिठू सिंह (35) और राज कुमार पुत्र पिला सिंह (40) को बठिंडा एम्स रेफर कर दिया गया।

पुलिस की निगरानी में घायल, किसी को मिलने की इजाजत नहीं 7 घायलों को बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। इन सभी को एक ही वार्ड में रखा गया है। इस वार्ड में घायलों की निगरानी के लिए 10 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अफसरों और डॉक्टरों के अलावा इस वार्ड में किसी को जाने की परमिशन नहीं है। यहां तक की घायलों के परिजनों को भी अभी उनसे नहीं मिलने दिया जा रहा है।

बठिंडा अस्पताल में भर्ती घायल पुलिस की निगरानी में हैं।

जिस गोविंद की मौत हुई, उसके साथी ने क्या बताया बठिंडा सिविल अस्पताल में प्लेन क्रैश में मारा गया चरखी दादरी के गोविंद का साथी विकास मिला। उसने बताया- हमने दिन भर मंडी में पल्लेदारी की और रात खाना खाने के बाद सोने चले गए। बाकी सब तो सो गए, लेकिन गोविंद मोबाइल चलाता रहा।

अचानक रात करीब 2 बजे हंगामा शुरू हुआ। उसकी आंख खुली तो देखा कि गोविंद वहां नहीं है। वे तुरंत बाहर निकले तो पता चला कि कोई प्लेन क्रैश हुआ है। उसके बाद धमाके भी हुए हैं। गोविंद भी वहीं गया था। वह तुरंत वहां गए तो पता चला कि एक आदमी की मौत हो गई है।

गोविंद के साथी विकास ने कहा कि गोविंद की मौत के बारे में पूछने पर पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया।

विकास ने कहा कि सबको गोनियाना मंडी के अस्पताल ले गए हैं। वह भी गोविंद को ढूंढते हुए वहां पहुंचे। उन्हें किसी घायल से नहीं मिलने दिया गया। बुधवार सुबह पता चला कि एक आदमी की मौत हो गई है। उसकी डेडबॉडी बठिंडा के सिविल अस्पताल में है। वे वहां गए तो लाश गोविंद की ही थी। हमने पूछा कि गोविंद की मौत कैसे हुई तो पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया। सिर्फ इतना कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद गोविंद के शव को ले जाना। हमें लग रहा है कि गोविंद जब वहां प्लेन देखने गया तो धमाके की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

चरखी दादरी से बठिंडा पहुंचे गोविंद के परिजन रोते हुए।

अधिकारियों ने कहा- ऊपर से हिदायत, कुछ नहीं बता सकते प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी के लिए हमने थाना नेहियावाला के SHO अमरेंद्र सिंह से पूछा तो उन्होंने कहा कि मामला नेशनल सिक्योरिटी का है। इसलिए कुछ नहीं बता सकते। ऊपर से भी सख्त आदेश है कि इस बारे में किसी से कोई बात नहीं की जाए।

इसके बाद हमने बठिंडा सिविल अस्पताल के SMO अरुण बंसल से जानने की कोशिश की तो उन्होंने भी इस बारे में कुछ भी बताने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि ऊपर से हिदायत है कि इस बारे में कोई बयान जारी ना किया जाए।

Source link

Tags: AirBathindacrashForcegroundIndianNewspilotsPlaneReportएरयककरशखतगरघरचककरचगरयचशमददटकडटकडथधमकनकलनचपलनपलसबठडबलमरहहहएहत
Share197Tweet123Send

Related Posts

होमगार्ड ने महिला को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा, VIDEO:ड्यूटी से हटाया; गिरफ्तार, दोनों के बीच बहस हुई थी, हैदराबाद का मामला
Hindi News

September 19, 2026
घर पर उबटन कैसे तैयार करें? जान लें दादी-नानी का स्किन केयर का देसी नुस्खा
Hindi News

घर पर उबटन कैसे तैयार करें? जान लें दादी-नानी का स्किन केयर का देसी नुस्खा

September 19, 2026
डेविस कप में सुमित नागल को मिली सीधे सेटों में मात, 6-1 और 6-2 के अंतर से गंवाया मुकाबला
Hindi News

डेविस कप में सुमित नागल को मिली सीधे सेटों में मात, 6-1 और 6-2 के अंतर से गंवाया मुकाबला

September 19, 2026
‘नशे की लड़ाई में दिल्ली पंजाब के साथ:’ सीएम रेखा पहुंचीं फतेहगढ़ साहिब, कहा- राज्य में सरकार बनाएगी बीजेपी – Delhi Chief Minister Rekha Gupta Arrived In Fatehgarh Sahib In Punjab
Hindi News

‘नशे की लड़ाई में दिल्ली पंजाब के साथ:’ सीएम रेखा पहुंचीं फतेहगढ़ साहिब, कहा- राज्य में सरकार बनाएगी बीजेपी – Delhi Chief Minister Rekha Gupta Arrived In Fatehgarh Sahib In Punjab

September 19, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Flames, smoke seen near Riyadh airport after Saudi Arabia warning of aerial attack threat | World News

Flames, smoke seen near Riyadh airport after Saudi Arabia warning of aerial attack threat | World News

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
Flames, smoke seen near Riyadh airport after Saudi Arabia warning of aerial attack threat | World News

Flames, smoke seen near Riyadh airport after Saudi Arabia warning of aerial attack threat | World News

September 19, 2026
2 Canada-based Gurdwaras sued over  million in loans linked to former Liberal MP Rajvinder Grewal | World News

2 Canada-based Gurdwaras sued over $13 million in loans linked to former Liberal MP Rajvinder Grewal | World News

September 19, 2026
होमगार्ड ने महिला को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा, VIDEO:ड्यूटी से हटाया; गिरफ्तार, दोनों के बीच बहस हुई थी, हैदराबाद का मामला

होमगार्ड ने महिला को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा, VIDEO:ड्यूटी से हटाया; गिरफ्तार, दोनों के बीच बहस हुई थी, हैदराबाद का मामला

September 19, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Flames, smoke seen near Riyadh airport after Saudi Arabia warning of aerial attack threat | World News
  • 2 Canada-based Gurdwaras sued over $13 million in loans linked to former Liberal MP Rajvinder Grewal | World News
  • होमगार्ड ने महिला को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा, VIDEO:ड्यूटी से हटाया; गिरफ्तार, दोनों के बीच बहस हुई थी, हैदराबाद का मामला
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.