ये खबर भी पढ़ें:
Kartik Aaryan: ‘अर्जुन उस्तरा’ से बाहर होने के बाद कार्तिक का करियर संकट में, साजिद नाडियाडवाला ने खींचे हाथ
आपको लग रहा होगा कि हम अचानक गुलशन और केलिरोई जियाफेटा की प्रेम कहानी क्यों सुना रहे हैं? यूं तो प्रेम कहानियां सुनने और सुनाने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं। मगर, आज तो मौका भी है। यूरोपियन गर्ल काली तजियाफेटा आज 25 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘बारोज’ में अहम रोल में नजर आई हैं। भारतीय दर्शक उन्हें गुलशन देवैया की एक्स-वाइफ के रूप में भी जानते हैं। तो चलिए जानते हैं, इनकी मुलाकात कैसे हुई? यहां ये भी बता दें कि गुलशन से शादी से पहले अभिनेत्री का नाम काली था।
गुलशन देवैया ने काली के साथ अपनी लव स्टोरी का जिक्र करते हुए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि दोनों की मुलाकात एक यात्रा के दौरान हुई थी। दोस्ती से शुरुआत हुई और फिर दोनों एक-दूजे के करीब आने लगे। साल 2012 में इन्होंने शादी रचा ली। लेकिन, दोनों के रिश्ते में दरार आई तो साल 2020 में अलग हो गए और तलाक ले लिया। हालांकि, कुछ ही वक्त बाद इन्हें अहसास हुआ की एक-दूसरे के लिए प्यार वाली फीलिंग अभी हैं और अब इनका पैचअप हो गया है।
ये खबर भी पढ़ें:
Christmas Celebration: सितारों ने कुछ इस अंदाज में मनाया क्रिसमस, सुहाना से लेकर अवनीत तक का दिखा अलग अंदाज
तलाक के बाद एक-दूसरे के करीब आने को लेकर गुलशन ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘इस बार अप्रोच अलग है। काफी परिपक्वता आई है। इसकी कोई गारंटी नहीं कि हर चीज बहुत अच्छी ही रहे, लेकिन यह अलग और कुछ बेहतर हो सकती है’। गुलशन इंस्टाग्राम पोस्ट में भी एक्स-वाइफ पर प्यार जताते रहते हैं। एक तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था, ‘बहुत प्यार है। इसके अलावा एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘मेरे और मेरी एक्स-वाइफ के बीच बहुत प्यार है। हमारी शादी सफल नहीं रही, लेकिन प्यार आज भी है। मैं मानता हूं कि शादी को चलाने के लिए सिर्फ प्यार काफी नहीं होता। शादी एक जिम्मेदारी है। आपको एक-दूसरे के साथ समझौते करते हुए पूरी जिंदगी साथ रहना पड़ता है और यह मुश्किल है। सिर्फ यही कारण रहा कि हमारा तलाक हो गया’।
गुलशन और काली फिलहाल कोर्टशिप पर आ गए हैं। गुलशन के मुताबिक, उन्होंने और एक्स-वाइफ ने अपने रिश्ते को दोस्ती में बदल लिया है। दोनों को एक-दूसरे के साथ अच्छा लगता है। दूसरी शादी पर गुलशन का कहना है, ‘मुझे नहीं पता। मैं ज्यादा सोचना नहीं चाहता। मैं बस यहीं रहना चाहता हूं और अभी इस पल का आनंद लेना चाहता हूं।’ गुलशन और काली फिलहाल क्रिसमस और नए साल के मौके पर ग्रीस में छुट्टियां मना रहे हैं।
संबंधित वीडियो





























