• Latest
  • Trending
  • All
Bangladesh Sheikh Hasina Mujibur Rahman drops Father of the Nation title | शेख हसीना के पिता अब बांग्लादेश के राष्ट्रपिता नहीं कहलाएंगे: स्वतंत्रता सेनानी की परिभाषा भी बदली; 3 दिन पहले करेंसी से तस्वीर हटाई थी

11 months ago
Infosys shares fall after Q4 earnings, FY27 revenue growth forecast below expectations

Infosys shares fall after Q4 earnings, FY27 revenue growth forecast below expectations

1 hour ago
Pentagon email outlines possible NATO penalties, including Spain suspension, over Iran war rift, source says

Pentagon email outlines possible NATO penalties, including Spain suspension, over Iran war rift, source says

3 hours ago
‘Sexual exploitation’ case: PGI doc alleges nearly 2-month delay in FIR against colleague

‘Sexual exploitation’ case: PGI doc alleges nearly 2-month delay in FIR against colleague

6 hours ago
Uproar during LMC special session over censure motion, vandalism at mayor’s residence

Uproar during LMC special session over censure motion, vandalism at mayor’s residence

6 hours ago
AIIMS study finds gut link to osteoporosis, ETHealthworld

AIIMS study finds gut link to osteoporosis, ETHealthworld

6 hours ago
Trapped in visa fraud, Sitapur youth lands in Oman jail

Trapped in visa fraud, Sitapur youth lands in Oman jail

7 hours ago
Indian man in Michigan, convicted of sexual abuse of children, arrested by ICE; student visa was revoked in 2024

Indian man in Michigan, convicted of sexual abuse of children, arrested by ICE; student visa was revoked in 2024

12 hours ago
Highest ever voter turnout in Bengal Phase 1 since Independence: CEC

Highest ever voter turnout in Bengal Phase 1 since Independence: CEC

13 hours ago
Sanju Samson, Akeal Hosein power CSK to massive 103-run win over MI in IPL

Sanju Samson, Akeal Hosein power CSK to massive 103-run win over MI in IPL

14 hours ago
House GOP Leaders Unveil New Spy Powers Plan, Seek Party Unity

House GOP Leaders Unveil New Spy Powers Plan, Seek Party Unity

14 hours ago
Air Defences Activated in Iran, Engage ‘Hostile Targets’

Air Defences Activated in Iran, Engage ‘Hostile Targets’

15 hours ago
Multiple fire incidents in Lucknow keep officials on toes; none hurt

Multiple fire incidents in Lucknow keep officials on toes; none hurt

15 hours ago
Friday, April 24, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    इंस्टाग्राम वाली बीबी😃90’S Old Hindi Songs🤣90s Love Song😍Udit Narayan,Alka Yagnik,Kumar Sanu song

    इंस्टाग्राम वाली बीबी😃90’S Old Hindi Songs🤣90s Love Song😍Udit Narayan,Alka Yagnik,Kumar Sanu song

    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

    Kheti | Hardev Mahinangal | Amnindr Bhangu | Latest Punjabi Songs 2026 | Lipci | Mukaam records

    Kheti | Hardev Mahinangal | Amnindr Bhangu | Latest Punjabi Songs 2026 | Lipci | Mukaam records

    PANGA (Official Video) | Labh Heera | Jaskaran Grewal | New Punjabi Songs 2026 |Latest Punjabi Songs

    PANGA (Official Video) | Labh Heera | Jaskaran Grewal | New Punjabi Songs 2026 |Latest Punjabi Songs

    Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music

    Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music

    Game – Surjit Bhullar | Mista Baaz | Bittu Cheema | Latest Punjabi Song 2026

    Game – Surjit Bhullar | Mista Baaz | Bittu Cheema | Latest Punjabi Song 2026

    Latest Punjabi Hit Songs 💞 Top Punjabi Songs Collection ✨ #punjabisongs #punjabimusic

    Latest Punjabi Hit Songs 💞 Top Punjabi Songs Collection ✨ #punjabisongs #punjabimusic

    Udaariyaan 💗🫠 ~ Satinder Sartaj | Punjabi song | #song #shorts #lyrics

    Udaariyaan 💗🫠 ~ Satinder Sartaj | Punjabi song | #song #shorts #lyrics

    Diljit Dosanjh : Dealer (Official Music Video) Virk Andaaz : Da Future

    Diljit Dosanjh : Dealer (Official Music Video) Virk Andaaz : Da Future

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Bangladesh Sheikh Hasina Mujibur Rahman drops Father of the Nation title | शेख हसीना के पिता अब बांग्लादेश के राष्ट्रपिता नहीं कहलाएंगे: स्वतंत्रता सेनानी की परिभाषा भी बदली; 3 दिन पहले करेंसी से तस्वीर हटाई थी

by India News Online Team
June 4, 2025
in Hindi News
0
Bangladesh Sheikh Hasina Mujibur Rahman drops Father of the Nation title | शेख हसीना के पिता अब बांग्लादेश के राष्ट्रपिता नहीं कहलाएंगे: स्वतंत्रता सेनानी की परिभाषा भी बदली; 3 दिन पहले करेंसी से तस्वीर हटाई थी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

ढाका8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता और पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान का ‘राष्ट्रपिता’ का दर्जा खत्म कर दिया है। इसके लिए एक अध्यादेश जारी कर कानून से ‘राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान’ शब्द को हटा दिया गया।

इसके साथ साथ ही, स्वतंत्रता सेनानी की परिभाषा को भी बदलाव किया गया है। हाल ही में 1 जून को मोहम्मद यूनुस की सरकार ने नए करेंसी नोटों से शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर को भी हटा दिया है।

नए नोटों पर हिंदू और बौद्ध मंदिरों की तस्वीरें भी छापी जाएंगी। हालांकि पुराने नोट और सिक्के भी चलन में बने रहेंगे।

भारत में ट्रेनिंग लेने वालों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा

स्वतंत्रता सेनानी की नई परिभाषा के तहत 26 मार्च से 16 दिसंबर 1971 के बीच जिन नागरिकों ने युद्ध की तैयारी की, भारत में ट्रेनिंग कैंप्स में हिस्सा लिया, पाकिस्तानी सेना और उनके सहयोगियों के खिलाफ हथियार उठाए थे उन्हें स्वतंत्रता सेनानी माना जाएगा।

नई परिभाषा के तहत सशस्त्र बलों, ईस्ट पाकिस्तान राइफल्स (EPR), पुलिस, मुक्तिबाहिनी, मुजीबनगर सरकार और उसकी मान्यता प्राप्त सेनाओं, नौसेना कमांडो, किलो फोर्स और अंसार के सदस्यों को भी स्वतंत्रता सेनानी की कैटेगरी में शामिल किया गया है।

युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना और उनके सहयोगियों ने जिन महिलाओं (वीरांगना) पर जुल्म किए थे उन्हें भी स्वतंत्रता सेनानी माना जाएगा। इसके साथ ही युद्ध के दौरान घायल बांग्ला लड़ाकों का इलाज करने वाले डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल सहायकों को भी स्वतंत्रता सेनानी माना जाएगा।

स्वतंत्रता संग्राम की परिभाषा में बदलाव

पहले यह कहा जाता था कि स्वतंत्रता संग्राम शेख मुजीबुर रहमान के अपील पर शुरू हुआ था। अब नई परिभाषा में उनका नाम हटा दिया गया है। अब इसे 26 मार्च से 16 दिसंबर 1971 तक चले सशस्त्र संघर्ष के तौर पर परिभाषित किया गया है।

यह संघर्ष बांग्लादेश के लोगों ने समानता, मानव गरिमा और सामाजिक न्याय पर आधारित एक लोकतांत्रिक देश की स्थापना के लिए पाकिस्तानी सेना और उनके स्थानीय सहयोगियों के खिलाफ लड़ा था।

1971 में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लड़ाई के दौरान मुक्तिबाहिनी के लड़ाके।

1971 में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लड़ाई के दौरान मुक्तिबाहिनी के लड़ाके।

जनवरी में पाठ्य पुस्तकों में भी बड़ा बदलाव किया गया

बांग्लादेश की मौजूदा सरकार ने जनवरी में देश की पाठ्य पुस्तकों में बड़ा बदलाव किया था। नई किताबों में बताया गया है कि साल 1971 में बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी मुजीबुर्रहमान ने नहीं बल्कि जियाउर रहमान ने दिलाई थी।

जियाउर रहमान बांग्लादेश की पूर्व राष्ट्रपति खालिदा जिया के पति थे। वे बांग्लादेश की आजादी के बाद को-आर्मी चीफ बने। बाद में वे देश के राष्ट्रपति भी बने। साल 1981 में सेना से जुड़े कुछ लोगों ने उनकी हत्या कर दी थी।

बांग्लादेश की आजादी की घोषणा को लेकर विवाद बांग्लादेश में यह हमेशा से विवादित रहा है कि वहां आजादी की घोषणा किसने की थी। अवामी लीग का दावा है कि यह घोषणा ‘बंगबंधु’ मुजीबुर्रहमान ने की थी, जबकि खालिदा जिया की BNP पार्टी अपने संस्थापक जियाउर रहमान को इसका श्रेय देती है।

शेख मुजीब से जुड़ी कई निशानियों पर हमला

अगस्त 2024 को बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से लगातार शेख मुजीब की जुड़ी निशानियों पर हमला किया गया था। ढाका में उनकी मूर्ति को तोड़ा गया और कई सार्वजनिक स्थानों पर लगी नेमप्लेट को भी हटा दिया गया।

अंतरिम सरकार ने आजादी और संस्थापक से जुड़े दिनों की 8 सरकारी छुट्टियां भी कैंसिल कर दी थी। शेख मुजीबुर्रहमान बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति थे। वह 17 अप्रैल 1971 से लेकर 15 अगस्त 1975 तक देश के प्रधानमंत्री भी रहे थे।

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता मुजीबुर्रहमान ने बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाने में भी बड़ी भूमिका निभाई थी। 15 अगस्त 1975 को शेख मुजीबुर्रहमान की उनके घर पर ही हत्या कर दी गई थी।

अगस्त 2024 में ढाका में शेख मुजीब की मूर्ति को तोड़ दिया गया।

अगस्त 2024 में ढाका में शेख मुजीब की मूर्ति को तोड़ दिया गया।

शेख हसीना पिछले 10 महीने से भारत में रह रहीं

शेख हसीना पिछले साल 5 अगस्त को देश छोड़कर भारत आ गई थीं। दरअसल, उनके खिलाफ देशभर में छात्र प्रदर्शन कर रहे थे।

बांग्लादेश में 5 जून को हाईकोर्ट ने जॉब में 30% कोटा सिस्टम लागू किया था, इस आरक्षण के खिलाफ ढाका में यूनिवर्सिटीज के स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट कर रहे थे।

यह आरक्षण स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को दिया जा रहा था। हालांकि, हसीना सरकार ने यह आरक्षण बाद में खत्म कर दिया था।

इसके बाद छात्र उनके इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। बड़ी संख्या में छात्र और आम लोग हसीना और उनकी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आए।

इस प्रोटेस्ट के दो महीने बाद 5 अगस्त को उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अंतरिम सरकार की स्थापना की गई।

हिंसक प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना ने देश छोड़ दिया था और हेलिकॉप्टर में बैठकर भारत आ गई थीं।

हिंसक प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना ने देश छोड़ दिया था और हेलिकॉप्टर में बैठकर भारत आ गई थीं।

—————————————–

यह खबर भी पढ़ें…

बांग्‍लादेशी करेंसी से शेख हसीना के पिता की तस्‍वीर हटाई:राष्ट्रपिता माने जाते हैं शेख मुजीब, नए नोटों पर हिंदू-बौद्ध मंदिरों की फोटो

बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक ने रविवार को 1000, 50 और 20 टका के नए नोट जारी किए। इन नोटों से शेख हसीना के पिता और देश के संस्‍थापक राष्‍ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान की तस्‍वीर को हटा दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: BangladeshdropsfatherHasinaMujiburNationtitleRahmanSheikhअबककरसकहलएगतसवरथदननहपतपरभषपहलबगलदशबदलभरषटरपतशखससननसवततरतहटईहसन
Share197Tweet123Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Infosys shares fall after Q4 earnings, FY27 revenue growth forecast below expectations

Infosys shares fall after Q4 earnings, FY27 revenue growth forecast below expectations

0
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Infosys shares fall after Q4 earnings, FY27 revenue growth forecast below expectations

Infosys shares fall after Q4 earnings, FY27 revenue growth forecast below expectations

April 24, 2026
Pentagon email outlines possible NATO penalties, including Spain suspension, over Iran war rift, source says

Pentagon email outlines possible NATO penalties, including Spain suspension, over Iran war rift, source says

April 24, 2026
‘Sexual exploitation’ case: PGI doc alleges nearly 2-month delay in FIR against colleague

‘Sexual exploitation’ case: PGI doc alleges nearly 2-month delay in FIR against colleague

April 24, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Infosys shares fall after Q4 earnings, FY27 revenue growth forecast below expectations
  • Pentagon email outlines possible NATO penalties, including Spain suspension, over Iran war rift, source says
  • ‘Sexual exploitation’ case: PGI doc alleges nearly 2-month delay in FIR against colleague
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.