बांग्लादेश चुनाव में रविवार को मतदान हुए जो कि शाम को समाप्त हो गए. इसके तुरंत बाद यहां काउंटिंग शुरू हो गई है. इसे खत्म होने तक जारी रखना है. काउंटिंग सोमवार तक चल सकती है. अंतिम नतीजे सोमवार को घोषित होने की संभावना है.
मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है जो शाम चार बजे समाप्त हो गया. चुनाव नतीजे आठ जनवरी की सुबह से घोषित किये जाने की उम्मीद है. वहीं इस चुनाव में एक बार फिर प्रधानमंत्री शेख हसीना के जीत जाने की प्रबल संभावना है. अगर ऐसा होता है तो वह लगातार चौथी बार पीएम बनेंगी.
पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (78) की मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने इस चुनाव का बहिष्कार किया जिसके कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना की लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने की प्रबल संभावना है. खालिदा भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद घर में नजरबंद हैं.




























