{“_id”:”687805698bf09c3ee30c009d”,”slug”:”ba-llb-students-in-pu-raised-the-demand-to-shift-classrooms-chandigarh-news-c-16-pkl1043-764602-2025-07-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: पीयू में बीए एलएलबी की छात्राओं ने क्लासरूम शिफ्ट करने की उठाई मांग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज विभाग की छात्राओं ने क्लासरूम शिफ्ट करने की मांग उठाई है। इस संबंध में छात्राओं ने विभाग के डायरेक्टर के मांगपत्र सौंपा। बीए एलएलबी के 7वें सेमेस्टर के ए सेक्शन की छात्राओं ने कहा कि उन्हें दूसरे फ्लोर पर 18 नंबर कमरा आवंटित किया गया है। बीए एलएलबी ऑनर्स में दिव्यांग विद्यार्थी भी हैं जिन्हें दूसरे फ्लोर तक रैंप और सीढ़ियों के सहारे जाने में समस्या आती है। इसलिए कमरा ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट किया जाए।


























