• Latest
  • Trending
  • All
Ayodhya Pran Pratishtha: CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा, जनता से सहयोग का किया आग्रह – CM Yogi Adityanath Review meeting regarding Ayodhya pran pratishtha ntc

Ayodhya Pran Pratishtha: CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा, जनता से सहयोग का किया आग्रह – CM Yogi Adityanath Review meeting regarding Ayodhya pran pratishtha ntc

2 years ago
Vijayvargiya’s ‘third candidate’ remark triggers speculation about BJP game plan for MP RS polls

Vijayvargiya’s ‘third candidate’ remark triggers speculation about BJP game plan for MP RS polls

2 hours ago
Nearly 50 Die Of Thirst In Sahara Desert In Niger After Truck Breaks Down | World News

Nearly 50 Die Of Thirst In Sahara Desert In Niger After Truck Breaks Down | World News

2 hours ago
‘Tiger aje zinda hai’: Poster war in Majitha as Majithia eludes police

‘Tiger aje zinda hai’: Poster war in Majitha as Majithia eludes police

2 hours ago
Ex-Aussie Captain Involved In Horrific Car Accident After IPL 2026 Final: Details Inside

Ex-Aussie Captain Involved In Horrific Car Accident After IPL 2026 Final: Details Inside

2 hours ago
Afghan among six held as Punjab Police bust cross-border arms, drug network

Afghan among six held as Punjab Police bust cross-border arms, drug network

2 hours ago
MoSPI Enhances Data Portal For AI Models, Tackles Semantic Interoperability

MoSPI Enhances Data Portal For AI Models, Tackles Semantic Interoperability

2 hours ago
Woman, alleged lover held for husband’s killing

Woman, alleged lover held for husband’s killing

3 hours ago
Uk Student Visa Rules: UK tightens student visa rules as universities face ban over international student visa abuse | World News

Uk Student Visa Rules: UK tightens student visa rules as universities face ban over international student visa abuse | World News

6 hours ago
Piyush Goyal: India to operationalise 9 FTAs in 10 months, become global manufacturing hub

Piyush Goyal: India to operationalise 9 FTAs in 10 months, become global manufacturing hub

8 hours ago
DK Shivakumar goes into damage-control mode after ‘closest of friend’ Ramalinga Reddy’s cabinet exit in Karnataka | India News

DK Shivakumar goes into damage-control mode after ‘closest of friend’ Ramalinga Reddy’s cabinet exit in Karnataka | India News

8 hours ago
life lessons: Chinese proverb of the day: ‘Even when a girl is as shy as a mouse, you still have to…’ Life lessons on confidence, strength, success, human nature, and why one should not judge a person on the basis of looks

9 hours ago
Micro-drama platform Bullet launches Trinetra AI—an AI filmmaking and content intelligence platform for micro dramas

Micro-drama platform Bullet launches Trinetra AI—an AI filmmaking and content intelligence platform for micro dramas

9 hours ago
Friday, June 5, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Ayodhya Pran Pratishtha: CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा, जनता से सहयोग का किया आग्रह – CM Yogi Adityanath Review meeting regarding Ayodhya pran pratishtha ntc

by India News Online Team
January 19, 2024
in Hindi News
0
Ayodhya Pran Pratishtha: CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा, जनता से सहयोग का किया आग्रह – CM Yogi Adityanath Review meeting regarding Ayodhya pran pratishtha ntc
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, इसे लेकर तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं. इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना और कार्यान्वयन पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए शुक्रवार को अयोध्या में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

मीडिया से बात करते हुए योगी आदित्यनाथ ने भक्तों को आश्वासन दिया कि एक सुचारू और भव्य समारोह के लिए सभी तैयारियां की गई हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यातायात प्रबंधन, सुरक्षा और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के साथ संपर्क जैसे क्षेत्रों में समन्वित प्रयासों के लिए स्थानीय प्रशासन और मंत्रियों की सराहना की.

यह भी पढ़ें: 25 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी, जानिए अयोध्या में किस काम के लिए ज्यादा मौके!

सम्बंधित ख़बरें

‘पैदल चलने के बजाय यातायात का करें इस्तेमाल’
उन्होंने स्पष्ट किया कि समारोह के बाद भी ट्रस्ट के पास भक्तों के लिए दर्शन की सुविधा के लिए एक कार्य योजना होगी. उन्होंने कहा कि सभी को राम लला के दर्शन करने का अवसर मिलेगा. उन्होंने भीड़भाड़ और असुविधा से बचने के लिए बेहतर समन्वय के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने लोगों से ठंड में लंबी दूरी पैदल चलने के बजाय परिवहन के अधिकृत साधनों का उपयोग करने का आग्रह किया.

यूपी सीएम ने कहा, जनता से मेरी अपील है कि जो भावना आपके मन में है वही भावना सबके मन में है. आप बेहतर समन्वय से आएंगे तो कोई दिक्कत नहीं होगी. लोग पैदल न चलें. कई लोग पैदल ही आ रहे हैं. भीषण शीतलहर चल रही है, बिना बताये कार्यक्रम न बनायें.

इस बीच, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने राम लला की मूर्ति की झलक साझा की, जिसे गुरुवार को मंदिर के गर्भगृह के अंदर रखा गया था. गुरुवार को अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति मंदिर के गर्भगृह में रखी गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के उपलक्ष्य में अनुष्ठान करेंगे. लक्ष्मीकांत दीक्षित के नेतृत्व में पुजारियों की एक टीम मुख्य अनुष्ठान का नेतृत्व करेगी. समारोह में कई मशहूर हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है.  

प्रेस कांफ्रेंस की मुख्य बातें
-श्रीरामलला के बालरूप विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम में देश-विदेश से अतिथियों का आगमन हो रहा है. समारोह में भारत के सभी प्रांतों से संत, धर्माचार्य, गणमान्य जनों की उपस्थिति होगी. इस अवसर पर सहभागिता करने आ रहे अति विशिष्ट जनों की सुरक्षा व सम्मान के पुख्ता इंतजाम कर लिए जाएं. 

-हर वीवीआईपी के साथ एक लाइजनिंग अधिकारी की तैनाती की जाए. इस कार्य में ऐसे लोगों की तैनाती की जाए, जो श्रीरामजन्मभूमि मुक्ति यज्ञ, अयोध्या के पौराणिक, ऐतिहासिक और भौगोलिक महत्व से सुपरिचित हों. इनकी काउंसिलिंग भी कराई जाए.

-प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित जनों के सुविधाजनक आवागमन के लिए उनसे सतत संवाद बनाएं. इसके लिये सक्रिय कॉल सेंटर को 24 घंटे चालू रखा जाए. कॉल सेंटर में तैनात कार्मिकों का व्यवहार मधुर हो, सरल हो.

-अयोध्या की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार की सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी उपस्थित हैं. ऐसे में अस्थायी पुलिस लाइन बनाया जाए. यहां इनके रहने, खाने के स्तरीय प्रबंध होने चाहिए. केंद्रीय एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय बनाएं. हर प्रकार के बाह्य और आतंरिक सुरक्षा की आशंकाओं के दृष्टिगत कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए जाएं. चिन्हित रेड जोन/यलो जोन में पेट्रोलिंग बढाएं.

-22/23 जनवरी के बाद हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का अयोध्या जी आगमन होगा. हर कोई रामलला के दर्शन करने को उत्सुक है. भारत के सभी राज्यों से लोग आएंगे. ऐसे में आगामी 06 माह की स्थिति का आंकलन करते हुए कार्ययोजना तैयार कर लें. अंतर्जनपदीय तथा अंतरराज्यीय पुलिस कोऑर्डिनेशन होना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार असुविधा न हो.

-श्रीरामलला विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के भव्य समारोह के उपरांत अगले माह 01 फरवरी को उत्तर प्रदेश सरकार के सभी माननीय मंत्रिगण एक साथ श्रीरामलला का दर्शन-पूजन करने का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे.

-धर्म पथ, जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, राम पथ की थीम आधारित सजावट कराएं. यह उत्सव, आनंद का ऐतिहासिक अवसर है. ऐसे प्रयास करें कि हर आगंतुक/श्रद्धालु/पर्यटक यहां से सुखद अनुभव लेकर जाए. इन मार्गों के शेष कार्यों को तत्काल पूरा कराएं. स्ट्रीट लाइट आदि की जांच-परख कर ली जाए.

-टेंट सिटी में अच्छी व्यवस्था है. यहां साफ सफाई का ध्यान रखें. यहां ठहरने वालों को गर्म पानी मिले. टेंट सिटी में खाद्यान्न की उपलब्धता बनी रहे. इसी तरह, गर्मी के मौसम में सुविधाजनक स्थिति हो. फायर सर्विस की प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित कराएं.

-रैन बसेरों को और व्यवस्थित करें. कई स्थानों पर इनकी संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है. धर्मनगरी में रात्रि विश्राम करने वाला एक भी व्यक्ति ठंड से ठिठुरता न मिले.

-22 जनवरी के समारोह और उसके बाद के लिए पार्किंग और यातायात प्रबंधन की बेहतर कार्ययोजना बनाएं. रुट डायवर्जन के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए. विभिन्न जनपदों से अयोध्या को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गो पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था हो. आगंतुकों के आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक बसों की पर्याप्त उपलब्धता हो. इनकी पार्किंग के इंतजाम कर लें.

-पूरी अयोध्या में कहीं भी फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए. ताकि पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा हो. अयोध्याधाम सुरक्षा, सुविधा और सेवाभाव का मानक होगी.

-प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के चलते अगले दो-तीन दिनों तक अयोध्या में सामान्य आवागमन/यातायात प्रभावित होने की संभावना है. ऐसे में नगरवासियों को खाद्यान्न, पेयजल, रसोई गैस आदि आवश्यक वस्तुओं का अभाव न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय से कर लिए जाने चाहिए.

-अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन तथा महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास साफ- सुथरा, स्वच्छ परिवेश हो. यहां की सुरक्षा की परख कर ली जाए किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे. आरपीएफ से भी कोऑर्डिनेशन होना चाहिए.

-अयोध्या में पूरी दुनिया से लोग आने वाले हैं. यहां तैनाती पाने वाले पुलिसकर्मियों का व्यवहार प्रदेश की छवि प्रभावित करने वाला होगा. ऐसे में उनकी काउंसिलिंग की जाए.

-श्रीरामलला के बाल रूप विग्रह का यह चिरप्रतीक्षित समारोह उत्तर प्रदेश को अपनी आतिथ्य-संस्कृति से परिचय कराने का सुअवसर है. इसमें जनसहयोग लें. प्रमुख मार्गों अथवा गलियों में धूल न उड़े, गंदगी न हो. जगह-जगह कूड़ेदान रखे हों.आवश्यकतानुसार स्वच्छताकर्मियों की संख्या बढाएं. अयोध्याधाम को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने का प्रयास होना चाहिए.

-प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में नव्य-दिव्य-भव्य मंदिर पर पुष्पवर्षा का कार्यक्रम है. इसके दृष्टिगत न्यास के पदाधिकारियों व एयरफोर्स से संवाद/समन्वय बना लें. सरयू नदी के पुराने पुल पर आवागमन न होने दें. सरयू नदी में जल पुलिस को सक्रिय रखें.

Source link

Tags: AdityanathAyodhyameetingntcPranPratishthareviewYogiआगरहककयजनतजयजतयरयनयगलयससहयग
Share198Tweet124Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Vijayvargiya’s ‘third candidate’ remark triggers speculation about BJP game plan for MP RS polls

Vijayvargiya’s ‘third candidate’ remark triggers speculation about BJP game plan for MP RS polls

June 5, 2026
Nearly 50 Die Of Thirst In Sahara Desert In Niger After Truck Breaks Down | World News

Nearly 50 Die Of Thirst In Sahara Desert In Niger After Truck Breaks Down | World News

June 5, 2026
‘Tiger aje zinda hai’: Poster war in Majitha as Majithia eludes police

‘Tiger aje zinda hai’: Poster war in Majitha as Majithia eludes police

June 5, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Vijayvargiya’s ‘third candidate’ remark triggers speculation about BJP game plan for MP RS polls
  • Nearly 50 Die Of Thirst In Sahara Desert In Niger After Truck Breaks Down | World News
  • ‘Tiger aje zinda hai’: Poster war in Majitha as Majithia eludes police
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.